
राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2025 की पहली जीत अपने नाम की, जहां रियान पराग की कप्तानी वाली टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को मात दी। वहीं इस जीत में स्पिन गेंदबाज Wanindu Hasaranga का बड़ा हाथ रहा, साथ ही इस मैच में वानिंदु हसरंगा ने खास तरीके से जश्न मनाया और इस जश्न से जुड़ा खुलासा भी किया।
वानिंदु हसरंगा के प्रदर्शन पर डालते हैं एक नजर
राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 183 रनोंं का टारगेट दिया था, जिसे CSK टीम हासिल नहीं कर पाई। बल्लेबाजी के साथ-साथ राजस्थान टीम की गेंदबाजी भी शानदार रही, इस दौरान वानिंदु हसरंगा ने अपने स्पिन के जाल में विरोधी बल्लेबाजों को आसानी से फंसा लिया और 4 ओवर में 4 विकेट अपने नाम कर टीम के लिए काम आसान कर दिया।
वानिंदु हसरंगा ने किया खास जश्न को लेकर खुलासा
*CSK के खिलाफ विकेट लेने के बाद वानिंदु हसरंगा ने मनाया था खास तरीके से जश्न।
*पुष्पा फिल्म में जैसे अल्लू अर्जुन करते हैं हाथ घूमने का जेस्चर, वैसा ही हसरंगा ने किया था।
*जिसके बाद इस स्पिन गेंदबाज ने अपने जश्न को लेकर किया था एक मजेदार खुलासा भी।
*मुझे तेलुगु, मलयालम और तमिल फिल्में देखना पसंद है, ये जश्न पुष्पा फिल्म देख किया-हसरंगा।
एक नजर वानिंदु हसरंगा के जश्न वाली तस्वीर पर
View this post on Instagram
मैच के बाद दोस्तों की तरह मिले विरोधी टीम के खिलाड़ी
View this post on Instagram
कई टीमें कर रही हैं इस सीजन में शानदार प्रदर्शन
जी हां, IPL 2025 में अलग ही खेल चल रहा है, जो टीमें पहले लगातार हार की कहानी लिखती थी वो इस सीजन कमाल कर रही हैं। जहां RCB टीम ने अभी तक कुल 2 मैच खेले हैं, ऐसे में टीम ने दोनों ही मुकाबलों में जीत अपने नाम की है। ऐसे ही कुछ दिल्ली टीम ने भी किया है और टीम अपने दो मैच जीत चुकी है अभी तक। वहीं धाकड़ बल्लेबाजों से लबरेज SRH टीम का प्रदर्शन फ्लॉप रहा है, इस टीम ने कुल दो तीन मैच खेले हैं। जिसमें से टीम को सिर्फ 1 में जीत मिली है और टीम दो मैच हारी है।








