WI vs SL: आमिर जांगू और रोस्टन चेज ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में छठे विकेट के लिए की रिकॉर्ड 401 रनों की साझेदारी

जून 28, 2026

Spread the love

एंटीगा के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज आमिर जांगू और कप्तान रोस्टन चेज ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था। दोनों ने छठे विकेट के लिए 401 रन की शानदार साझेदारी की और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन मुश्किल समय में जंगू और चेज ने पारी को संभाला। दोनों ने धैर्य और बेहतरीन तकनीक का प्रदर्शन करते हुए श्रीलंकाई गेंदबाजों को लंबे समय तक विकेट के लिए तरसाया। उनकी इस साझेदारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 9 विकेट पर 626 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

टेस्ट क्रिकेट में छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारियां:

खिलाड़ीटीमरनविपक्षकार्यक्रम का स्थान
आमिर जांगू, रोस्टन चेसवेस्टइंडीज401श्रीलंकानॉर्थ साउंड
जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्सइंग्लैंड399दक्षिण अफ्रीकाकेप टाउन
बीजे वॉटलिंग, केन विलियमसनन्यूज़ीलैंड365*श्रीलंकावेलिंग्टन
ब्रेंडन मैकुलम, बीजे वॉटलिंगन्यूज़ीलैंड352भारतवेलिंग्टन
महेला जयवर्धने, प्रसन्ना जयवर्धनेश्रीलंका351भारतअहमदाबाद

अपने करियर का केवल दूसरा टेस्ट खेल रहे आमिर जांगू ने 373 गेंदों में 233 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी के दौरान संयम और आक्रामकता का शानदार संतुलन दिखाया। वहीं कप्तान रोस्टन चेज अपने दोहरे शतक से सिर्फ छह रन दूर रह गए। उन्होंने 324 गेंदों पर 194 रन बनाए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

जांगू और चेज की 401 रन की साझेदारी अब टेस्ट क्रिकेट में छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो के नाम था, जिन्होंने 2016 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 399 रन जोड़े थे।

इतना ही नहीं, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार किसी जोड़ी ने छठे विकेट के लिए 400 से अधिक रन जोड़े हैं। यह वेस्टइंडीज के टेस्ट इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी भी है। टीम का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अब भी गैरी सोबर्स और कॉनराड हंटे के नाम है, जिन्होंने 1958 में पाकिस्तान के खिलाफ 446 रन जोड़े थे।

श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 308 रन बनाए थे, जिसमें धनंजय डी सिल्वा ने शानदार 120 रन बनाए। लेकिन वेस्टइंडीज के विशाल स्कोर के सामने श्रीलंका पर अब भारी दबाव है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने दूसरी पारी में 1 विकेट पर 15 रन बनाए थे और टीम अभी भी 303 रन से पीछे है। ऐसे में मैच में वापसी के लिए श्रीलंकाई बल्लेबाजों को चौथे दिन बड़ी साझेदारियों की जरूरत होगी।

टेस्ट क्रिकेट में वेस्टइंडीज के लिए सबसे बड़ी साझेदारियाँ:

खिलाड़ी रनगेंदविपक्षकार्यक्रम का स्थान
कॉनराड हंट, गैरी सोबर्स4652ndपाकिस्तानकिन्टाल
आमिर जांगू, रोस्टन चेस4016thश्रीलंकानॉर्थ साउंड
गैरी सोबर्स, फ्रैंक वॉरेल3994thइंग्लैंडब्रिजटाउन
डेनिस एटकिंसन, क्लेयरमोंट डेपियाज़ा3477thऑस्ट्रेलियाब्रिजटाउन
एवर्टन वीक्स, फ्रैंक वॉरेल3383rdइंग्लैंडपोर्ट ऑफ़ स्पेन
MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
एटलेटिको डी मैड्रिड को मेगा कैसीनो वर्ल्ड (MCW) ने ऑफिसियल रीजनल पार्टनर घोषित किया
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है