Women’s T20 WC 2026: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

जून 28, 2026

Spread the love
Women’s T20 World Cup 2026, IND W vs AUS W: match preview (image via getty)

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के एक बेहद अहम मुकाबले में, भारतीय महिला टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया महिला टीम से 28 जून, रविवार को होगा। यह टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज का 30वां और आखिरी मैच होगा। यह मैच होम ओफ क्रिकेट कहे जाने वाले लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिहाज से भारतीय टीम के लिए यह मैच बहुत अहम होगा। अगर भारत ऑस्ट्रेलिया को हरा देता है, तो सेमीफाइनल में पहुंचने की मजबूत संभावना है, क्योंकि उनका नेट रन रेट दक्षिण अफ्रीकी टीम से बेहतर है। दक्षिण अफ्रीकी टीम उसी दिन, भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच से पहले, बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी।

IND W vs AUS W मैच डिटेल्स

मैच भारतीय महिला टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टीम, मैच 30, महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026
तारीख और समय (IST)28 जून, रविवार 2026 शाम 7:00 बजे भारतीय समयानुसार
वेन्यू लॉर्ड्स, लंदन
ब्राॅडकास्ट और लाइव स्ट्रीमजियो स्टार नेटवर्क चैनल, जियोस्टार (ऐप व बेवसाइट)

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन: पिच रिपोर्ट

लॉर्ड्स का मैदान तेज गेंदबाजों को बहुत पसंद आता है, क्योंकि यहां की ढलान नई गेंद को मूवमेंट देती है। हालांकि, शुरुआती दौर के बाद यह पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर हो जाती है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिलता है, जैसा कि इंग्लैंड ने पिछले मैच में दिखाया था, जब उन्होंने पहली पारी में 186 रन बनाए थे।

IND W vs AUS W हेड टू हेड रिकाॅर्ड टी20आई क्रिकेट में

भारतीय महिला और ऑस्ट्रेलिया महिला टीमों के बीच अब तक 38 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा है। भारत ने 09 मैच जीते हैं, जबकि बांग्लादेश ने 27 जीत हासिल की हैं।

मैच खेले 38
भारत ने जीते 09
ऑस्ट्रेलिया ने जीते 27
टाई/नो रिजल्ट02
सबसे पहले मैच28 अक्टूबर, 2008 (ऑस्ट्रेलिया जीता)
हालिया मैच 21 फरवरी, 2026 (भारत जीता)

IND W vs AUS W: अनुमानित प्लेइंग XI

ऑस्ट्रेलिया महिला: बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वॉल, एलिसे पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला केरी, सोफी मोलिन्यू (कप्तान), अलाना किंग, किम गार्थ, लुसी हैमिल्टन

भारत महिला: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदनी शर्मा

MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है