Women’s T20 WC 2026: मारिजान काप के ऐतिहासिक प्रदर्शन के चलते साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया

जून 21, 2026

Spread the love
South Africa Women vs India Women, 18th Match (Image Credit- Twitter X)

जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच आज 21 जून, रविवार को भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीमों के बीच खेला गया। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने ऑलराउंडर मारिजान काप के ऐतिहासिक प्रदर्शन के चलते 6 विकेट से जीत हासिल की।

मारिजान ने अपने टी20 करियर की बेस्ट पारी खेलते हुए 45 गेंदों में 7 चौके और 4 छ्क्कों की मदद से 81* रनों की मैच विनिंग पारी खेली। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 159 रनों का लक्ष्य साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए रखा, जिसे साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

महिला टी20 वर्ल्ड कप, भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो भारत ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 158 रन बनाए। टीम के लिए स्मृति मंधाना ने 17, शेफाली वर्मा ने 31, यास्तिका भाटिया ने 15, जेमिमा रोड्रिग्स ने 12, हरमनप्रीत कौर ने 24 और दीप्ति शर्मा ने 29 रनों का योगदान दिया।

दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो मारिजान काप व शबनम इस्माइल को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा एन म्लाबा, आयाबोंगा खाका व नाडिन डि क्लर्क को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब साउथ अफ्रीका की महिला टीम भारत से मिले 159 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 19.1 ओवरों में 6 विकेट रहते आसानी से हासिल कर लिया। हालांकि, साउथ अफ्रीका को पावरप्ले के रूप में दो झटके जल्दी लगे।

लाॅरा बुलफार्ट (20) और एनरी डार्कसेन (0) को श्री चरणी ने आउट कर, टीम को दो सफलता जल्दी दिलाई। लेकिन इसके बाद मारिजान काप (81* रन, 45 गेंद) और तजमिन ब्रिट्स (40 रन, 36 गेंद) के बीच तीसरे विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी हुई, जिसने मैच साउथ अफ्रीका की ओर मोड़ दिया। भारत के लिए श्री चरणी ने 3 और शेफाली वर्मा ने 1 विकेट हासिल किया।

MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
एटलेटिको डी मैड्रिड को मेगा कैसीनो वर्ल्ड (MCW) ने ऑफिसियल रीजनल पार्टनर घोषित किया
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है