Women’s World Cup 2025: वर्ल्ड कप से पहले बेथ मूनी का बड़ा बयान, कहा- ‘हर मैच कठिन होने वाला है’

सितम्बर 21, 2025

Spread the love
Beth Mooney (Image Credit- Twitter/X)

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की खिलाड़ी बेथ मूनी को लगता है कि आने वाले महिला विश्व कप 2025 में कोई भी मैच आसान नहीं होगा, और उनकी टीम किसी भी अन्य टीम को हल्के में नहीं लेगी।

बेथ मूनी ने हाल ही में भारत के खिलाफ तीसरे और आखिरी एकदिवसीय मैच में अपने शानदार शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। उन्होंने मात्र 75 गेंदों में धमाकेदार 138 रन बनाए। इस पारी की मदद से एलिसा हीली की टीम ने भारतीय टीम का उनके खिलाफ श्रृंखला जीतने का सपना तोड़ दिया।

आईसीसी के हवाले से बेथ मूनी ने कहा- सभी टीमें पिछले कुछ सालों से विश्व कप के लिए बहुत परिश्रम कर रही हैं। हर मैच कठिन होने वाला है। बाएँ हाथ की आक्रामक बल्लेबाज ने महिला क्रिकेट में रन बनाने के पहलू पर भी बात की, जिसमें उन्होंने अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली में हुए रिकॉर्ड-तोड़ तीसरे एकदिवसीय मैच का जिक्र किया, जहाँ एक ही मैच में कुल 781 रन बने थे।

बेथ मूनी ने आगे कहा “उम्मीद है, विश्व कप में बहुत ज्यादा सपाट विकेट नहीं होंगे, क्योंकि मुझे नहीं पता कि मुझमें सात या आठ मैचों तक वैसा प्रदर्शन करने की क्षमता है या नहीं, लेकिन यह निश्चित रूप से दिखाता है कि अगर आप सही गति और सही मानसिकता के साथ खेलते हैं तो महिला क्रिकेट में क्या संभव है। मुझे लगता है कि यह एक शानदार नजारा है कि खेल अभी किस स्तर पर है, और उम्मीद है कि यह भविष्य में कहाँ जाएगा।”

30 सितंबर से शुरू हो रहा है विमेंस वर्ल्ड कप

महिला विश्व कप इस बार भारत और श्रीलंका की सहमेजबानी में खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता से पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला खेली, जो ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से अपने नाम कर ली। ऑस्ट्रेलिया की टीम अपना पहला मैच न्यूज़ीलैंड के खिलाफ इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी।

तो वहीं, भारत अपना पहला मैच 30 सितंबर को श्रीलंका के विरुद्ध गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेलेगी। विश्व कप का फाइनल 2 नवंबर को खेला जाएगा। यह देखना रोमांचक होगा कि भारत और अन्य सभी टीमें कैसा प्रदर्शन करेंगी?

MCW Sports Subscribe
FC Bayern ने एशिया के iGaming ब्रांड, मेगा कैसिनो वर्ल्ड के साथ तीन साल की डील साइन की
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है