इंग्लैंड के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में मिली हार के बाद भी पाकिस्तान मैच के लिए हरमनप्रीत उत्साहित, कह दी ये बड़ी बात

जून 11, 2026

Spread the love
Harmanpreet Kaur (Image Credit- Twitter X)

12 जून से शुरू होने वाले आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले सभी टीमें प्रैक्टिस मैच खेलती हुई नजर आ रही हैं। तो वहीं, इसी क्रम में 10 जून को भारत और इंग्लैंड के बीच एक प्रैक्टिस मुकाबला खेला गया, जिसमें भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन फिर भी उन्हें 5 रन से नजदीकी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

हालांकि, इस बार हार के बाद भी भारतीय टीम की कप्तान हरमप्रीत कौर का आत्मविश्वास काफी ऊपर है। गौरतलब है कि भारतीय टीम महिला टी20 वर्ल्ड कप में चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ अपने विजयी अभियान की शुरुआत करेगी।

दोनों टीमों के बीच टूर्नामेंट का छठा मैच बर्मिंघम के एजबस्टन मैदान पर खेला जाएगा। लेकिन, इस मैच से पहले भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बड़ा बयान दिया है, जिससे टीम का मनोबल 7वें आसमान पर पहुंच गया है।

हम पाकिस्तान चुनौती के लिए तैयार: हरमनप्रीत कौर

इंग्लैंड महिला टीम के खिलाफ प्रैक्टिस मुकाबले में मिली हार के बाद, हरमनप्रीत कौर ने पोस्ट मैच के दौरान कहा- “हम सच में उस (पाकिस्तान के खिलाफ) मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इन दो प्रैक्टिस मैचों से हमें काफी आत्मविश्वास मिला है और आज भी, भले ही हम मैच हार गए, लेकिन रिचा ने जिस तरह से बैटिंग की, मुझे लगता है कि यह हमारे लिए एक बड़ी सकारात्मक बात है।”

हरमन ने आगे कहा- “बात पार्टनरशिप की है और मुझे लगता है कि हमने मौका गंवा दिया, सिर्फ रिचा और कुछ अन्य खिलाड़ी ही कुछ पार्टनरशिप बना पाए। T20 क्रिकेट में अगर आप जीतना चाहते हैं, तो आपको मिडिल ओवर्स में कुछ पार्टनरशिप बनानी होती हैं और आज हम ऐसा नहीं कर पाए।”

खैर, इस बार आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 6-6 के दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नीदरलैंड, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका शामिल है। देखने लायक बात होगी कि इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में कैसा प्रदर्शन करने वाली है?

MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
एटलेटिको डी मैड्रिड को मेगा कैसीनो वर्ल्ड (MCW) ने ऑफिसियल रीजनल पार्टनर घोषित किया
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है