ईशान किशन बने दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज, साथी अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे

जुलाई 1, 2026

Spread the love
Ishan Kishan (Image credit Twitter – X)

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने आईसीसी की ताजा टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में बड़ा मुकाम हासिल किया है। उन्होंने पहली बार अपने करियर में दुनिया के नंबर-1 टी20I बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल किया है। इसके साथ ही करीब एक साल तक शीर्ष स्थान पर रहने वाले अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं।

भारत और आयरलैंड के बीच हाल ही में खेली गई टी20 सीरीज के बाद जारी नई रैंकिंग में ईशान को उनके लगातार शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। उन्होंने इस साल की शुरुआत से ही दमदार बल्लेबाजी की है और टीम इंडिया के लिए कई मैचों में अहम योगदान दिया।

टी20 विश्व कप में रहा शानदार प्रदर्शन

ईशान किशन ने 2026 टी20 विश्व कप में भारत की खिताबी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने नौ पारियों में 317 रन बनाए और लगभग 193 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने आक्रामक अंदाज अपनाया और कई बार टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।

उनके इसी शानदार प्रदर्शन का असर अब आईसीसी रैंकिंग में भी देखने को मिला है। ईशान अब टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

आईसीसी टी20 रैंकिंग टाॅप-10 खिलाड़ियों की

रैंकनामदेशरेटिंग
1ईशान किशनभारत876
2अभिषेक शर्माभारत869
3साहिबज़ादा फरहानपाकिस्तान848
4फिल सॉल्टइंग्लैंड792
5पाथुम निसंकाश्रीलंका708
6तिलक वर्माभारत747
7जोस बटलरइंग्लैंड716
8सूर्यकुमार यादवभारत708
9मिचेल मार्शऑस्ट्रेलिया706
10डेवाल्ड ब्रेविसदक्षिण अफ्रीका702

ईशान किशन से पहले केवल विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा ही टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजों की आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल कर चुके थे। लेकिन, अब ईशान का नाम भी इस खास सूची में जुड़ गया है। वहीं पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान तीसरे, इंग्लैंड के फिल सॉल्ट चौथे और श्रीलंका के पथुम निसांका पांचवें स्थान पर हैं।

भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को भी नई रैंकिंग में एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह अब आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं। हाल के महीनों में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है, जिसका असर उनकी रैंकिंग पर भी पड़ा। कप्तानी के साथ उन्हें भारतीय टी20 टीम से भी बाहर कर दिया गया है।

MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है