‘उसकी सचिन तेंदुलकर और डॉन ब्रैडमैन से तुलना न करें’ वैभव के टी20 में ऐतिहासिक चयन पर बोले पिता संजीव सूर्यवंशी

जून 6, 2026

Spread the love
Sanjeev Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X)

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का जब से आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है, तब से सोशल मीडिया पर उनके नाम को लेकर समस्तीपुर से लेकर श्रीलंका तक चर्चा देखने को मिल रही है।

बता दें अब सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में नेशनल क्रिकेट टीम में सेलेक्ट होने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने साल 1989 में भारतीय टीम के लिए महज 16.5 साल की उम्र में डेब्यू किया था।

दूसरी ओर, वैभव सूर्यवंशी के इस ऐतिहासिक सेलेक्शन पर क्रिकेट जगत में काफी चर्चा देखने को मिल रही है। तो वहीं, इस बीच वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया में सेलेक्शन पर उनके पिता संजीव सूर्यवंशी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने बताया कि वैभव पहली ही गेंद पर छ्क्का क्यों मार पाते हैं और इस समय उनकी तुलना महान सचिन तेंदुलकर से करना क्यों सहीं नहीं है?

संजीव सूर्यवंशी की बड़ी प्रतिक्रिया

भारतीय टीम में वैभव के चयन को लेकर पिता संजीव सूर्यवंशी ने हाल में ही एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में कहा- यह हमारे परिवार के लिए बहुत बड़ा क्षण है। एक बहुत बड़ा सपना पूरा हुआ है। मैंने वैभव से अभी तक बात नहीं की है। वह फिलहाल श्रीलंका में ट्रेनिंग ले रहा है। मैं उससे जल्द ही बात करूँगा। कल रात उसने मुझे बताया कि टीम चयन की घोषणा आज दोपहर 1 बजे होगी। मेरा दिल जोर से धड़क रहा था। मैंने उससे कहा कि चिंता मत करो, उसने अच्छा खेला है, और सब कुछ ठीक हो जाएगा।

जब उनसे पूछा गया कि लोग वैभव की तुलना सचिन तेंदुलकर और डाॅन ब्रैडमैन जैसे खिलाड़ियों से कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा- देखिए, वैभव की तुलना सचिन या ब्रैडमैन से करना उचित नहीं है। इन खिलाड़ियों ने लंबे समय तक उच्च स्तर का प्रदर्शन किया है। फिलहाल वैभव उनके कदमों की धूल के भी बराबर नहीं है। ऐसी तुलनाएं नहीं की जानी चाहिए।

आगे जब उनसे गेंदबाजों पर पहली गेंद पर छक्का मारने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा- ये उसकी अपनी सोच है। जब भी वो खेलने जाता, बड़े लड़के उसे बच्चा कहकर चिढ़ाते थे। जब मैं विपक्षी टीम के किसी बड़े गेंदबाज की तरफ इशारा करता, तो वो उस गेंदबाज पर टूट पड़ता और छक्का मार देता। वैभव कहता था, “पापा, अगर मैं उसे छक्का मार दूं, तो बाकी गेंदबाज मुझ पर हावी नहीं हो पाएंगे।” ये उसकी अपनी रणनीति है। वो चाहता है कि लोग उसे उसके खेल से पहचानें, न कि उसकी उम्र से।

आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी

MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
एटलेटिको डी मैड्रिड को मेगा कैसीनो वर्ल्ड (MCW) ने ऑफिसियल रीजनल पार्टनर घोषित किया
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है