कुलदीप इन ईशान ड्राॅप, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले Odi के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन पर डालें नजर

नवम्बर 3, 2026

Spread the love

कुलदीप इन ईशान ड्राॅप, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ODI के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन पर डालें नजर

न्यूजीलैंड और भारत के बीच पहला वनडे ऑकलैंड में खेला जाएगा

Ishan Kishan and Kuldeep Yadav (Image Credit- Twitter X)

न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद, पांच मैचों की वनडे सीरीज की बारी है। वनडे सीरीज का पहला मैच 4 नवंबर, बुधवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच में दोनों ही टीम की नजर शानदार प्रदर्शन कर, जीत हासिल करने पर होंगी। तो वहीं, लंबे समय बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी एक साथ क्रिकेट खेलती हुई नजर आएगी।

दूसरी ओर, इस मैच के लिए भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में बताएं, तो कप्तान शुभमन गिल के साथ रोहित शर्मा ओपनिंग में नजर आएंगे। इसके बाद तीसरे नंबर पर अनुभवी विराट कोहली और उसके बाद नंबर चार पर श्रेयस अय्यर खेलते हुए नजर आएंगे। नंबर पांच पर भरोसेमंद विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल नजर आएंगे।

हालांकि, पिछले कुछ समय से टी20 क्रिकेट में रेड हाॅट फाॅर्म में नजर आ रहे ईशान किशन बामुश्किल ही प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाएं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें टी20 मैच में उन्होंने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली थी, लेकिन इसके बावजूद वह वनडे टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाएं, इस बात की कोई गारंटी नहीं हैं।

राहुल के फर्स्ट चाॅइस विकेटकीपर होने के चलते किशन को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलेगी। उनकी गैर-मौजूदगी में ही ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। तो वहीं, भारत की प्लेइंग इलेवन कुलदीप यादव की वापसी होगी, जिन्हें पूरी टी20 सीरीज ही बेंच पर बितानी पड़ी थी। गेंदबाजी विभाग में गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह और अर्शदीप सिंह पर जिम्मेदारी होगी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच के लिए भारत की संभावित 11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, अंशुल कंबोज

ये भी पढ़ें – ‘वह डोमेस्टिक क्रिकेट खेलेंगे’ – हार्दिक पांड्या की टीम इंडिया में वापसी पर शुभमन गिल का बड़ा बयान

MCW Sports Subscribe
FC Bayern ने एशिया के iGaming ब्रांड, मेगा कैसिनो वर्ल्ड के साथ तीन साल की डील साइन की
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है