केएल राहुल ने आईपीएल में शतक लगाते ही रच दिया इतिहास, इतने सारे रिकाॅर्ड्स को भी तोड़ा

अप्रैल 25, 2026

Spread the love
KL Rahul (Image Credit- Twitter X)

अनुभवी भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है। बता दें दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में राहुल कमाल की बल्लेबाजी करते हुए नजर आए।

पहले तो उन्होंने 47 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और फिर मैच में 67 गेंदों में 152* रनों की नाबाद व ऐतिहासिक पारी खेल दी। इस पारी के दौरान राहुल ने 16 चौके और 9 बेहतरीन छक्के लगाए और रिकाॅर्ड्स की बरसात करने के साथ उन्हें तोड़ा भी।

इन रिकाॅर्ड्स को राहुल ने किया अपने नाम

1. राहुल ने इस शतक के साथ आईपीएल में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में संजू सैमसन (5) और पीछे कर दिया है और पूर्व दिग्गज क्रिस गेल (6) की बराबरी कर ली है। राहुल से आगे जोस बटलर (7) और विराट कोहली (8) ही मौजूद हैं। राहुल के नाम अब 6 आईपीएल शतक दर्ज हो गए हैं।

2. राहुल ने मुकाबले में 152* रन बनाकर नाबाद रहे, जो किसी भारतीय द्वारा आईपीएल इतिहास में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है।

3. राहुल द्वारा बनाया गया स्कोर, इस साल बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।

4. साथ ही राहुल अब आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। राहुल से पहले ब्रेंडन मैकुलम (158*) दूसरे और क्रिस गेल (175*) पहले नंबर पर मौजूद हैं।

5. राहुल की इस पारी के चलते दिल्ली कैपिटल्स ने अपने आईपीएल करियर का सबसे बेस्ट स्कोर पंजाब किंग्स के खिलाफ खड़ा किया (264/2)

आईपीएल में सर्वाधिक शतक 

खिलाड़ीशतक
विराट कोहली8
जोस बटलर7
क्रिस गेल6
केएल राहुल6
संजू सैमसन5

केएल राहुल के आईपीएल शतक 

स्कोरबनाम वेन्यू साल
100* (64)मुंबई इंडियंसवानखेड़े2019
132* (69)राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरूदुबई2020
103* (60)मुंबई इंडियंसब्रेबाॅर्न2022
103* (62)मुंबई इंडियंसवानखेड़े2022
112* (65)गुजरात टाइटंसनई दिल्ली2025
102* (47)**पंजाब किंग्सनई दिल्ली2026

*यह आंकड़े 25 अप्रैल 2025 तक अपडेट हैं 

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है