केकेआर बनाम आरसीबी: आईपीएल 2025 के पहले मुकाबले में इन खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजर

मार्च 21, 2025

Spread the love
KKR vs RCB (Photo Source: BCCI/IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होने वाली है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। केकेआर ने पिछले सीजन तीसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया, जबकि आरसीबी अब तक एक बार भी ट्रॉफी नहीं जीत सका है। हालांकि, इस सीजन टीम की अगुवाई रजत पाटीदार करने जा रहे हैं और वह टीम को पहला टाइटल दिलाने का प्रयास करेंगे।

केकेआर ने अपने पिछले सीजन के विजेता कप्तान को रिलीज कर दिया और इस सीजन अजिंक्य रहाणे टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। गौरतलब है कि दोनों टीमों में कुछ ऐसे खिलाड़ी है, जो काफी अहम रहने वाले हैं।

केकेआर बनाम आरसीबी मैच के अहम खिलाड़ी

1. विराट कोहली बनाम सुनील नारायण

इन दोनों खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकता है। नारायण आईपीएल के बेस्ट बॉलर्स में से एक हैं, जबकि विराट कोहली बेस्ट बल्लेबाजों में अग्रणी हैं। कैरेबियन गेंदबाज ने 177 मैचों में 6.73 की इकोनॉमी से कुल 180 विकेट हासिल किए हैं।

वहीं विराट कोहली इकलौते ऐसे प्लेयर हैं, जिन्होंने आईपीएल में 8000 से अधिक रन बनाए हैं। लेकिन वह ऑफ स्पिन के खिलाफ थोड़े मुश्किल में दिखे हैं। ऐसे में अब देखना है कि वह सुनील नारायण के खिलाफ क्या रणनीति अपनाते हैं। अंत में कौन किस पर भारी पड़ता है।

2. अजिंक्य रहाणे बनाम भुवनेश्वर कुमार

कल के मुकाबले में अजिंक्य रहाणे का सामना स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार से होगा। केकेआर ने रहाणे पर भरोसा दिखाया और 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। पिछले सीजन में रहाणे ने 242 रन बनाए, लेकिन भुवी के खिलाफ उनका रिकॉर्ड अच्छा नहीं है और 10 सीजन में सिर्फ 104 रन बना सके हैं। अगर भुवनेश्वर अपने लय में रहे तो अजिंक्य रहाणे को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अब देखना है कि कौन किस पर भारी पड़ता है।

3. वेंकटेश अय्यर बनाम जोश हेजलवुड

श्रेयस अय्यर के रिलीज के बाद केकेआर मैनेजमेंट ने वेंकटेश अय्यर पर अधिक भरोसा जताया और 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। पिछले दो सीजन में उन्होंने 800 रन बनाए और वह टीम के अहम खिलाड़ी बन गए हैं। दूसरी ओर जोश हेजलवुड आरसीबी के अहम गेंदबाज होंगे। वह खर्चीले होते हैं, लेकिन विकेट चटकाने में माहिर हैं। 2021 सीजन में उन्होंने 11 विकेट हासिल किए। अब जो भी इस बैटल को जीतेगा वह मैच का परिणाम तय कर सकता है।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है