कौन हैं Praful Hinge? जिसने एक ही ओवर में 3 विकेट लेकर मचाई सनसनी

अप्रैल 14, 2026

Spread the love
SRH vs RR (Image Credit- Twitter X)

जारी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से प्रफुल हिंगे (Praful Hing) नाम का एक और सुपरस्टार देखने को मिला है। टूर्नामेंट के 21वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल डेब्यू करते हुए प्रफुल ने राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ, पारी के पहले ही ओवर में तीन विकेट लेकर सनसनी मचा दी और इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया। बता दें कि आईपीएल के 19 साल के इतिहास में अभी तक कोई भी गेंदबाज पारी के पहले ही ओवर में 3 विकेट हासिल नहीं कर पाया।

तो वहीं, मुकाबले में प्रफुल हिंगे ने 4 ओवर में 34 रन खर्च करते हुए 4 विकेट हासिल किए और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया। इस शानदार प्रदर्शन के चलते सनराइजर्स हैदराबाद ने 217 रनों का पीछा कर रही राजस्थान को 159 रनों पर रोक दिया और 57 रनों से जीत हासिल की।

कौन है प्रफुल हिंगे?

बता दें कि प्रफुल का जन्म 18 जनवरी 2002 को महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में हुआ। हिंगे नागपुर के एक साधारण परिवार से आते हैं। अपने शुरुआती क्रिकेट करियर में उन्हें गेंद पर नियंत्रण रखने में काफी दिक्कत होती थी और यहां तक ​​कि उनका गेंदबाजी करने का तरीका भी गलत था।

इसके बाद उन्होंने विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (वीसीए) के मार्गदर्शन में क्रिकेट खेलना शुरू किया, जहां अपनी तेज गति और गेंद को जोर से फेंकने की क्षमता से उन्होंने सबका ध्यान आकर्षित किया।

पिछले साल आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में हैदराबाद ने युवा गेंदबाज को 30 लाख के बेस प्राइस में खरीदा था। हालांकि, पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में इम्पैक्ट सब बने प्रफुल को राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ खेलने का मौका मिला।

इससे पहले तेज गेंदबाज ने 2024 में पुडुचेरी के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में विदर्भ के लिए घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया। अपने पहले ही सीजन में उन्होंने चार मैच खेले और 11 विकेट लिए। पहले ही सीजन में विदर्भ ने प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट जीता और फाइनल में केरल को पहली पारी में बढ़त के आधार पर हराया। प्रफुल ने महज 24 साल की उम्र में ही घरेलू स्तर पर सफलता हासिल कर ली है।

रणजी ट्रॉफी के अलावा, दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने विदर्भ की 2025-26 विजय हजारे ट्रॉफी विजेता टीम का भी हिस्सा रहे, जहां उन्होंने पांच विकेट लिए थे। इसके अलावा आईपीएल खेलने से पहले उन्होंने 2025-26 सीजन में आंध्रप्रदेश के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी के एक मैच में हिस्सा लिया था, जिसमें उन्होंने 23 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

लेकिन अब आईपीएल में उन्होंने अपने पहले ही ओवर में राजस्थान की ओर से खतरनाक वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुआन द्रे प्रोटोरियस का विकेट लेकर सनसनी फैला दी है। आशा है वह ऐसा ही प्रदर्शन जारी रखेंगे।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है