खास फैन्स के साथ Team India के खिलाड़ियों ने खेला क्रिकेट, इस दौरान SKY ने की पूरी नौटंकी

अक्टूबर 10, 2024

Spread the love
(Image Credit-Instagram)

टेस्ट क्रिकेट हो या फिर टी20 क्रिकेट इस समय Team India हर प्रारूप में जीतने अपने नाम कर रही है, जहां हाल ही में बांग्लादेश को दूसरे टी20 मैच में मात देकर भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त बना ली है। इस बीच टीम के सोशल मीडिया पर खास वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें खिलाड़ी एक खास काम कर रहे हैं।

SKY कर रहे हैं इस समय शानदार कप्तानी

वहीं टी20 क्रिकेट में Team India की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करते हैं, ऐसे में उनकी कप्तानी का रिकॉर्ड शानदार होता जा रहा है। जहां एर बार फिर से उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज जीत ली है, उससे पहले लंका के खिलाफ टीम ने टी20 सीरीज जीती थी तब भी SKY के कप्तान थे। वहीं SKY के कप्तान रहते हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज ड्रॉ रही थी, तो साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज जीती थी।

Team India का ये वाला वीडियो नहीं देखा क्या आपने?

*टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर किया गया है।

*वीडियो में SKY, संजू और अर्शदीप कुछ बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते हुए दिखे।

*इस दौरान सबसे ज्यादा मजाक-मस्ती टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव कर रहे थे।

*साथ ही इस बीच कुछ आम लोगों ने भी खेला इन खिलाड़ियों के साथ नेट्स में क्रिकेट।

सोशल मीडिया पर आया Team India के खिलाड़ियों का ये वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

मैच के बाद क्या बोले ये दोनों खिलाड़ी?

View this post on Instagram

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

इस साल तीन सीरीज खेलनी है अब टीम इंडिया को

जी हां, इस साल अब भारतीय टीम को 3 और सीरीज खेलनी है, जिसमें 2 टेस्ट सीरीज होगी और 1 टी20 सीरीज होगी। बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज 12 तारीख को खत्म हो जाएगी, उसके बाद 3 टेस्ट मैचों की सीरीज होगी टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच। ये सीरीज 16 अक्टूबर से शुरू होगी, इस सीरीज के बाद भारतीय टीम साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी और वहां टी20 सीरीज खेलेगी। फिर साल के आखिरी में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज होगी।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है