जिम्बाब्वे के खिलाफ 19 गेंदों में अर्धशतक जड़कर वैभव सूर्यवंशी ने तोड़े ये 2 बड़े रिकाॅर्ड, तेंदुलकर को भी छोड़ा पीछे

जुलाई 23, 2026

Spread the love
Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने आखिरकार चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में अपनी प्रतिभा का परिचय करवा दिया। जिम्बाब्वे के खिलाफ आज 23 जुलाई से शुरू हुई तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 18 गेंदों में चार छक्के और चार चौकों की मदद से 50 रनों की तूफानी पारी खेली। इसके बाद वह अगली ही गेंद पर आउट हो गए।

लेकिन इस अर्धशतकीय पारी खेलने के साथ ही उन्होंने वर्ल्ड क्रिकेट के 3 बड़े रिकाॅर्ड को तोड़ा, जिसमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर व महान सचिन तेंदुलकर का भी एक वर्ल्ड रिकाॅर्ड शामिल है। 23 जुलाई तक सूर्यवंशी की उम्र 15 साल और 118 दिन है, और अब वह आईसीसी की फुल-मेंबर टीमों में इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना पहला अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।

इससे पहले यह रिकाॅर्ड अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज के नाम था, जिन्होंने 17 साल 296 दिनों की उम्र में जिम्बाब्वे के खिलाफ 2019 में अर्धशतकीय पारी खेली थी।

3 बड़े रिकाॅर्ड जो वैभव सूर्यवंशी ने तोड़े

सबसे कम उम्र में टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी

उम्रखिलाड़ीबनामवेन्यूसाल
15 साल 118 दिनवैभव सूर्यवंशी (भारत)जिम्बाब्वेहरारे2026
16 साल 56 दिनलुई ब्रूस (जिब्राल्टर)माल्टाअल्बेगरिया2021
16 साल 76 दिनकेविन चड्डा (इंडोनेशिया)स्वीडनबाली2026
16 साल 89 दिनअलुसाइन तुरे (सियरा लियोन)घानाबेनोनी2023
16 साल 188 दिनतेन्जिन रग्बे (भूटान)चीनकाॅला लंपुर2023

सबसे कम उम्र में टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी (आईसीसी के फुल मेंबर)

उम्रखिलाड़ीबनामवेन्यूसाल
15 साल 118 दिनवैभव सूर्यवंशी (भारत)जिम्बाब्वेहरारे2026 (टी20आई)
16 साल 213 दिनसचिन तेंदुलकर (भारत)पाकिस्तानफैसलाबाद1989 (टेस्ट)
16 साल 214 दिनशाहिद अफरीदी (पाकिस्तान)श्रीलंकानैरोबी1996 (वनडे)
17 साल 39 दिनमुश्ताक मोहम्मद (पाकिस्तान)भारतकोलकाता1960 (टेस्ट)
17 साल 63 दिनमोहम्मद अशरफुल (बांग्लादेश)श्रीलंकाकोलंबो2001 (टेस्ट)

इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी अब मैन्स इंटरनेशनल क्रिकेट में 50+ स्कोर बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी (फुल मेंबर-एसोशिएट) भी बन गए हैं। यह तीसरा वर्ल्ड रिकाॅर्ड था, जो उन्होंने तोड़ा।

खैर, मैच की बात की जाए तो टाॅस हारकर मेजबान जिम्बाब्वे ने 126 रनों का लक्ष्य मैन इन ब्लू के सामने जीत के लिए रखा, जिसे टीम इंडिया ने 13.2 ओवर में 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच 25 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा।

MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है