जो रूट ने रचा इतिहास, इस मामले में एमएस धोनी के बाद हासिल किया दूसरा स्थान

जुलाई 17, 2026

Spread the love
Joe Root(Image credit Twitter – X)

इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में एक और यादगार पारी खेली। उन्होंने 133 गेंदों में नाबाद 99 रन बनाए और इंग्लैंड को 234 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कराने में मदद की। उनकी इस शानदार पारी के दम पर इंग्लैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। रूट को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी चुना गया।

धोनी के बाद दूसरे स्थान पर पहुंचे रूट

इस पारी के बाद जो रूट ने वनडे क्रिकेट में सफल रन चेज के दौरान सबसे ज्यादा बल्लेबाजी औसत रखने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। कम से कम 2000 रन सफल लक्ष्य का पीछा करते हुए रन बनाने वाले बल्लेबाजों मे,  रूट का औसत अब 91.59 हो गया है। इस सूची में भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी 102.71 की औसत के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि विराट कोहली 89.07 की औसत के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

वनडे में सफल रन-चेज में सबसे ज़्यादा औसत (कम से कम 2000 रन)

क्रमांकखिलाड़ी का नामदेशऔसत
1एमएस धोनीभारत102.71
2जो रूटइंग्लैंड91.59
3विराट कोहली भारत89.07
4एबी डी विलियर्सदक्षिण अफ्रीका82.77
5माइकल क्लार्कऑस्ट्रेलिया73.86

मुश्किल हालात में संभाली पारी

खैर, इस मैच के बारे में आपको बताएं तो भारत से मिले 234 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही थी। जसप्रीत बुमराह ने पहली ही गेंद पर बेन डकेट को आउट कर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद जो रूट ने जिम्मेदारी संभाली और बिना जल्दबाजी किए पारी को आगे बढ़ाया। उन्होंने स्ट्राइक बदलते हुए साझेदारियां बनाई और अंत तक टिके रहकर टीम को जीत दिलाई।

जो रूट का बल्ला पिछले कुछ मुकाबलों से लगातार रन उगल रहा है। यह उनका लगातार पांचवां 50 या उससे बड़ा स्कोर था। इससे पहले भी उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 111 रन और भारत के खिलाफ पहले वनडे में नाबाद 76 रन बनाए थे। उनकी लगातार शानदार बल्लेबाजी इंग्लैंड के लिए बड़ी ताकत बन चुकी है।

अब दोनों टीमों के बीच तीसरा और निर्णायक वनडे 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा। इंग्लैंड जहां जो रूट की शानदार फॉर्म के दम पर सीरीज जीतने उतरेगा, वहीं भारतीय टीम वापसी कर ट्रॉफी अपने नाम करने की कोशिश करेगी। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद रहेगी।

MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है