नेपाल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली वर्ल्ड क्रिकेट की पहली टीम बनी…

मई 31, 2026

Spread the love
Nepal vs China (Image Credit- Twitter X)

इस साल सितंबर में एशियन गेम्स खेले जाएंगे, जिसमें क्रिकेट खेल को भी शामिल किया गया है। तो वहीं, आज 31 मई, रविवार से एशियन गेम्स 2026 के लिए एशियन मैन्स क्वालिफायर मैचों की शुरुआत हुई।

पहला मैच नेपाल और चीन के बीच खेला गया, जिसमें नेपाल ने 221 रनों से जीत हासिल करके इतिहास रच दिया, और एक ऐसे ऐतिहासिक रिकाॅर्ड को अपने नाम किया, जो अभी तक किसी भी टीम ने अपने नाम नहीं किया है। साथ ही नेपाल से पहले अभी तक कोई भी इंटरनेशनल टीम ऐसा नहीं कर पाई है।

मुकाबले के बारे में आपको जानकारी दें, तो नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चीन के गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर कुल 313 रन बनाए। नेपाल के सलामी बल्लेबाज कुशल भुर्तेल ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरीं और एक ओवर में 6 छक्के लगाकर अपना धुआंधार शतक पूरा किया।

तो वहीं, जब नेपाल ने मुकाबले में चीन के खिलाफ 300+ का स्कोर बनाया, तो उसने इतिहास रच दिया। बता दें कि अब नेपाल टी20 क्रिकेट में 300+ का स्कोर एक से ज्यादा बार बनाने वाली पहली टीम बन गई है।

नेपाल ने कुल दो बार इस कारनामें को अपने नाम किया है, लेकिन इससे पहले किसी भी इंटरनेशनल टीम ने दो बार यह कारनामा नहीं किया है। जिम्बाब्वे ने जरूर साल 2024 में जांबिया के एक मुकाबले में 4 विकेट के नुकसान पर 344 रन बनाए थे। इसके अलावा नेपाल ने साल 2023 एशियन गेम्स के दौरान मंगोलिया के खिलाफ भी 300 से ज्यादा का स्कोर बनाया था।

टी20 क्रिकेट में 300 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाली टीमें

टीमविरोधी टीमस्कोरसाल
जिम्बाब्वेजांबिया344/4अक्टूबर 2024
नेपालमंगोलिया314/3सितंबर 2023
नेपालचीन313/2मई 2026
जर्मनीऑस्ट्रेलिया308/1मई 2026
इंग्लैंडसाउथ अफ्रीका304/2सितंंबर 2025
MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है