बड़े बदलाव के मूड में Bcci, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण: रिपोर्ट

अगस्त 5, 2026

Spread the love

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में मुख्य चयनकर्ता के पद को लेकर बड़ी चर्चा शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मौजूदा चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का भविष्य अब पूरी तरह सुरक्षित नहीं माना जा रहा है।

रोहित शर्मा के वनडे संन्यास की अफवाहों और इस मुद्दे पर बोर्ड की स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं आने से अगरकर की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का नाम नए सेलेक्टर के तौर पर सामने आ रहा है।

तीन महीने का मिला था सेवा विस्तार

अजीत अगरकर का कार्यकाल जून 2026 में समाप्त हो गया था। हालांकि, बीसीसीआई ने उन्हें सितंबर 2026 तक तीन महीने का विस्तार दिया ताकि उनके प्रदर्शन की समीक्षा की जा सके। फिलहाल बोर्ड इस पद को लेकर विचार-विमर्श कर रहा है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया गया है।

अगरकर ने जुलाई 2023 में मुख्य चयनकर्ता की जिम्मेदारी संभाली थी। उनके कार्यकाल में भारतीय टीम ने सीमित ओवरों के क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने चार आईसीसी व्हाइट-बॉल फाइनल खेले और लगातार तीन बड़े खिताब अपने नाम किए।

इनमें 2024 का टी20 विश्व कप, 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी और 2026 का टी20 विश्व कप शामिल हैं। फिलहाल वीवीएस लक्ष्मण बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) के प्रमुख हैं।

वह अंडर-19 खिलाड़ियों के विकास, कोचिंग सिस्टम, शिक्षा कार्यक्रम और स्पोर्ट्स साइंस जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। इससे पहले उन्हें मुख्य कोच पद के लिए भी गंभीर दावेदार माना गया था। वह 2026 में जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टीम के अंतरिम कोच भी रह चुके हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड का मानना है कि लक्ष्मण की राय को खिलाड़ियों और अधिकारियों के बीच ज्यादा महत्व मिलेगा। साथ ही रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे वरिष्ठ खिलाड़ी भी उनके सुझावों को अधिक गंभीरता से ले सकते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगरकर 2027 वनडे विश्व कप तक इस पद पर बने रहना चाहते हैं, लेकिन बोर्ड ने उन्हें इस बारे में कोई पक्का भरोसा नहीं दिया है। फिलहाल, उनका भविष्य श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद होने वाली समीक्षा पर निर्भर माना जा रहा है।

दूसरी ओर, बीसीसीआई की सितंबर 2026 में होने वाली वार्षिक आम बैठक (AGM) में चीफ सेलेक्टर के पद को लेकर अंतिम फैसला लिया जा सकता है। हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है