‘बुरा ज़रूर लगता है पर मैं अपना ध्यान उन चीज़ों पर लगाता हूँ जो मेरे बस में हैं’ : अभिमन्यु ईश्वरन

अक्टूबर 12, 2025

Spread the love
Abhimanyu Easwaran (Image Credit- Twitter/X)

अभिमन्यु ईश्वरन ने हाल ही में भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रही दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में न चुने जाने पर रेवस्पोर्ट्ज से की खास बातचीत। भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेटर अभिमन्यु ईश्वरन 2013 से घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं, परंतु उनके निरंतर अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्होंने भारत के लिए टेस्ट नहीं खेले हैं।

ईश्वरन ने रेवस्पोर्ट्ज़ से अपने भाव साझा करते हुए बताया कि बेशक उन्हें इस बात का दुख हुआ, परंतु वे इस कठिन वक़्त में अपने परिवार और सभी दोस्तों के शुक्रगुज़ार हैं। अभिमन्यु ने बताया कि इन सभी ने उन्हें प्रोत्साहन दिया और हमेशा से उनके अच्छे-बुरे समय में उनके साथ खड़े भी रहे हैं।

ईश्वरन ने बातचीत के दौरान कहा कि “वह उन चीज़ों पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करते हैं जिन्हें वह नियंत्रित कर सकते हैं— और मेहनत करना, बेहतर ट्रेनिंग करना। उन्हें कभी-कभी बुरा ज़रूर महसूस होता है, लेकिन समाधान केवल सुधार करते रहना है। उनके लिए भारत के लिए खेलना ही सबसे बड़ी प्रेरणा है, जो उन्हें आगे बढ़ाती है।

अभिमन्यु ईश्वरन के घरेलू क्रिकेट रिकॉर्ड

ईश्वरन ने अपने प्रथम श्रेणी करियर में अब तक 105 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 180 पारियों में 48.50 की प्रभावशाली औसत से 7954 रन दर्ज किए हैं। 30 वर्षीय इस बल्लेबाज़ को कई इंडिया ‘ए’ दौरों के लिए चुना गया है, हालाँकि उन्हें अभी भी देश के लिए अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू का इंतज़ार है। अपने करियर में निरंतरता बनाए रखने वाले ईश्वरन हाल ही में ईरानी कप के 2025 संस्करण में ‘रेस्ट ऑफ़ इंडिया’ टीम का भी हिस्सा थे।

अभिमन्यु, पिछले कुछ सालों में भारतीय टेस्ट दल के सदस्य ज़रूर रहे हैं, परंतु उन्हें अभी भी मुख्य खिलाड़ी की बजाय एक विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। भारतीय टीम की बातों से यह स्पष्ट होता है कि वे साई सुदर्शन, केएल राहुल और यशस्वी (जैसवाल) के साथ लंबे समय तक जुड़े रहेंगे जिसके कारण अभिमन्यु के लिए प्लेइंग 11 में कोई स्थान नहीं है।

MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
एटलेटिको डी मैड्रिड को मेगा कैसीनो वर्ल्ड (MCW) ने ऑफिसियल रीजनल पार्टनर घोषित किया
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है