ब्लेसिंग मुजराबानी के बाद Pcb ने दासुन शनाका पर की बड़ी कार्यवाई, पीएसएल छोड़ आईपीएल किया था स्विच

अप्रैल 20, 2026

Spread the love
Dasun Shanaka (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान सुपर लीग छोड़ आईपीएल खेलने वाले इंटरनेशनल खिलाड़ियों पर, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ी कार्रवाई करता हुआ नजर आ रहा है। बता दें कि ब्लेसिंग मुजरबानी पर दो साल का बैन लगाने के बाद, अब श्रीलंका ऑलराउंडर दासुन शनाका (Dasun Shanaka) पर भी एक साल का बैन लगाया गया है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान सुपर लीग के जारी सीजन के लिए हुए प्लेयर ड्राफ्ट में लाहौर कलंदर्स ने 75 लाख पाकिस्तानी रुपए में शनाका को अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि, टूर्नामेंट के शुरू होने से कुछ दिन पहले शनाका ने पीएसएल से नाम वापिस लेते हुए, आईपीएल में राजस्थान राॅयल्स टीम में एंट्री ली।

वह राजस्थान में चोटिल सैम करन के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल हुए थे। लेकिन अब 34 वर्षीय अनुभवी खिलाड़ी को पाकिस्तान सुपर लीग के आगामी सीजन के लिए पीसीबी द्वारा बैन कर दिया गया है।

पीसीबी की बड़ी कार्रवाई

तो वहीं, पीसीबी ने इस अंतिम समय में नाम वापस लेने को काॅन्ट्रैक्ट संबंधी दायित्वों का सीधा उल्लंघन माना। पीएसएल फ्रेंचाइजी के साथ प्रतिबद्धता जताने के बाद, शनाका का आखिरी समय में लीग बदलने का निर्णय टीम की योजना को बाधित करता है और लीग के अनुबंध ढांचे को कमजोर करता है। इस बीच श्रीलंकाई ऑलराउंडर ने इस घटना के लिए माफी मांगी।

पीसीबी के अनुसार, शनाका ने कहा, “एचबीएल पीएसएल से नाम वापस लेने के अपने निर्णय पर मुझे गहरा अफसोस है और मैं पाकिस्तान की जनता, एचबीएल पीएसएल के फैंस और व्यापक क्रिकेट समुदाय से तहे दिल से माफी मांगता हूं। एचबीएल पीएसएल एक प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है, और मैं अपने इस कदम से हुई निराशा को पूरी तरह समझता हूं। लाहौर कलंदर्स के वफादार फैंस से मैं वास्तव में माफी मांगता हूं कि मैंने आपको निराश किया।”

दूसरी ओर, जारी आईपीएल में शनाका राजस्थान राॅयल्स खेमे से जुड़ गए हैं, लेकिन इस सीजन अभी तक उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। फिलहाल, राजस्थान ने खबर लिखे जाने तक 6 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 4 में जीत और 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम का आगामी मैच 22 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ है। शायद इस मैच में शनाका एक्शन में नजर आ सकते हैं।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है