भारतीय उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने अविश्वसनीय पारी से रचा नया इतिहास, जड़ा सबसे तेज शतक!

सितम्बर 17, 2025

Spread the love
Smriti Mandhana (Image Credit- Twitter/X)

जल्द ही शुरू होने वाले आईसीसी महिला विश्व कप 2025 से पहले भारतीय महिला टीम, पूर्व विजेता ऑस्ट्रेलिया के समक्ष तीन मैचेस की एक दिवसीय श्रंखला खेल रही है। पहला मैच हारने के बाद भारतीय टीम आज अपना दूसरा मैच खेल रही है। न्यू चंडीगढ़ के मुलांपुर स्टेडियम में टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय उप कप्तान स्मृति मंधाना ने मात्र 77 गेंदों में अपना 12वाँ अंतराष्ट्रीय एक दिवसीय शतक जड़ दिया है।

स्मृति ने आपने बल्ले से तोड़े कई रिकार्ड्स

इतना ही नहीं बल्कि स्मृति ने इस ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के प्रदर्शन से अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया है। भारतीय महिला क्रिकेट में सबसे तेज, 70 गेंदों में शतक बनाने का रिकॉर्ड अभी भी स्मृति के पास है और अब दूसरा सबसे तेज शतक हासिल करने का रिकॉर्ड भी उन्होंने आपने नाम कर लिया है।

अपनी शानदार पारी के दौरान, इस खूबसूरत बाएं हाथ की बल्लेबाज ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली। उन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में किसी भी भारतीय महिला बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रनों का नया रिकॉर्ड स्थापित किया। इस प्रक्रिया में, उन्होंने दीप्ति शर्मा के 2017 में 20 मैचों में बनाए गए 787 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

इस पारी के साथ मंधाना, जिन्होंने हाल ही में महिला वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान फिर से हासिल किया था, अब वे महिला वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वालों की सूची में इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट के साथ तीसरे स्थान पर आ गई हैं।

इस सूची में, नवंबर 2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वालीं महान खिलाड़ी मेग लैनिंग 15 शतकों के साथ शीर्ष पर बनी हुई हैं। क्या स्मृति मेग लैनिंग के 15 शतकों का रिकॉर्ड पार कर पाएंगी, आप अपनी राय हमें कमेंट के माध्यम से बता सकते हैं।

दूसरी ओर, विश्व कप में पहले स्मृति का ऐसा फॉर्म भारतीय टीम के लिए कारगर साबित हो सकता है। इस यंग भारतीय बल्लेबाजी क्रम को स्मृति के शानदार फॉर्म से काफी सहायता मिलेगी। इतना ही नहीं बल्कि भारतीय टीम आशा करेगी की वे अपना ड्रीम रन जारी रखें और अपनी टीम को उनकी पहली महिला आईसीसी ट्रॉफी भी जिताएं।

MCW Sports Subscribe
FC Bayern ने एशिया के iGaming ब्रांड, मेगा कैसिनो वर्ल्ड के साथ तीन साल की डील साइन की
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है