महिला T20 Wc से पहले साउथ अफ्रीका को मिला बड़ा बूस्ट, इस दिग्गज ने रिटायरमेंट लिया वापिस

मई 13, 2026

Spread the love

दक्षिण अफ़्रीका महिला नेशनल क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान एक बार फिर लॉरा वोल्वार्ड्ट के हाथों में होगी, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा अनुभवी तेज गेंदबाज शबनिम इस्माइल की वापसी को लेकर हो रही है।

शबनिम ने पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन अब उन्होंने वर्ल्ड कप के लिए वापसी करने का फैसला किया है। उनका लक्ष्य दक्षिण अफ्रीका को पहली बार आईसीसी ट्रॉफी दिलाना है। उनकी वापसी से टीम की गेंदबाजी और भी मजबूत मानी जा रही है।

मारिजान कैप की भी हुई वापसी

दक्षिण अफ्रीका के लिए एक और अच्छी खबर यह रही कि स्टार ऑलराउंडर मारिजान कैप भी चोट से उबर चुकी हैं। वह लंबे समय से मैदान से दूर थीं और आखिरी बार महिला प्रीमियर लीग 2026 में खेलती नजर आई थीं। इसके अलावा अनुभवी खिलाड़ी डेन वैन नीकेर्क को भी टीम में जगह मिली है। इन खिलाड़ियों की वापसी से टीम का संतुलन काफी मजबूत दिखाई दे रहा है।

दक्षिण अफ्रीका की टीम के मुख्य कोच मंडला माशिम्बी ने कहा कि शबनिम इस्माइल जैसी अनुभवी खिलाड़ी का लौटना टीम के लिए बहुत बड़ी बात है। उन्होंने बताया कि बातचीत के दौरान साफ नजर आ रहा था कि शबनिम अब भी देश के लिए कुछ बड़ा करना चाहती हैं। कोच ने यह भी कहा कि मारिजान कैप, डेन वान नीकेर्क और कराबो मेसो जैसे खिलाड़ियों की उपलब्धता से टीम को मजबूती मिलेगी।

टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा प्रतिभाओं को भी मौका दिया गया है। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2025 में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी करने वाली कायला रेनेके भी टीम का हिस्सा हैं।

विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सिनालो जाफ्ता और कराबो मेसो संभालेंगी। वहीं क्लो ट्रायोन, नादिन डी क्लर्क और ताज़मिन ब्रिट्स जैसे खिलाड़ी टीम की बड़ी ताकत होंगे। दक्षिण अफ्रीका महिला टीम अपना पहला मुकाबला 13 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी।

दक्षिण अफ्रीका महिला T20 विश्व कप

तारीखबनामसमय (IST)कार्यक्रम का स्थान
13 जूनऑस्ट्रेलिया महिला7:00 PMओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
17 जूनपाकिस्तान महिला11:00 PMएजबेस्टन, बर्मिंघम
25 जूनभारतीय महिला टीम7:00 PMओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
21 जूननीदरलैंड्स महिला11:00 PMकाउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल
28 जूनबांग्लादेश महिला3:00 PMलॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लॉर्ड्स
MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है