मुश्किल समय से गुजर रहे विनोद कांबली को मिला सुनील गावस्कर का साथ, ‌हर महीने लाखों रुपए की करेंगे मदद

अप्रैल 15, 2025

Spread the love
Vinod Kambli Touches Feet Of Sunil Gavaskar (Pic Source-X)

भारत के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली की तबीयत पिछले काफी समय से ठीक नहीं चल रही है। उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि मुश्किल समय पर भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने विनोद कांबली की मदद करने का फैसला किया है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गावस्कर की संस्था कांबली को प्रति माह 30000 रुपये दिया करेगी। इसके अलावा मेडिकल खर्चों के लिए अतिरिक्त सालाना 30000 रुपये की मदद दी जाएगी।

सुनील गावस्कर की ‘CHAMPS फाउंडेशन’ संस्था की स्थापना साल 1999 में हुई थी। यह संस्था जरूरतमंद एथलीटों को मदद मुहैया करवाती है। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट अनुसार गावस्कर की यह संस्था विनोद कांबली को पूरी जिंदगी प्रति महीना 30,000 रुपये की सहायता राशि देगी। कांबली को अप्रैल महीने से ही पैसे मिलने शुरू हो गए हैं और साथ ही उन्हें स्वास्थ्य संबंधी खर्चे के लिए सालाना 30 हजार रुपये अलग से मिलेंगे।

गावस्कर ने वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं सालगिरह के दौरान कांबली से मुलाकात की थी। गावस्कर तब उनके दो डॉक्टर से भी मिले थे। कांबली लंबे समय से शराब की लत से जूझते रहे हैं। अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके मस्तिष्क में थक्के पाए गए। कुछ महीने पहले कांबली ने मीडिया से बात करते हुए लोगों से शराब और नशीले पदार्थों से दूर रहने की अपील की थी और कहा कि बुरी आदतें किसी की भी जिंदगी बर्बाद कर सकती हैं। कांबली का एक वीडियो बहुत वायरल हुआ था, जब वह मुंबई में कोच रमाकांत आचरेकर की याद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बेहद कमजोर दिखाई दिए। उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने में दिक्कत हो रही थी। वह कार्यक्रम में अपने बचपन के दोस्त सचिन तेंदुलकर का हाथ पकड़कर भावुक हो गए थे।

सुनील गावस्कर ने उठाया विनोद कांबली के लिए महत्वपूर्ण कदम

कांबली ने 1993 से 2000 के बीच भारत के लिए 17 टेस्ट और 104 वनडे खेले। वह 1000 टेस्ट रन बनाने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज हैं। यह एक ऐसा रिकॉर्ड जो आज तक कायम है। 1991 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने के बाद भारत के लिए 104 वनडे और 17 टेस्ट खेलने के बावजूद कांबली का अंतरराष्ट्रीय करियर एक दशक भी नहीं चल सका। कांबली ने 17 टेस्ट में 54.20 की औसत से 1084 रन बनाए थे।

इनमें चार शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा 104 वनडे में उन्होंने 32.59 की औसत से 2477 रन बनाए। इनमें दो शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा 129 प्रथम श्रेणी मैचों में उन्होंने 59.67 की औसत से 9965 रन बनाए। इनमें 35 शतक और 44 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा 221 लिस्ट-ए मैचों में कांबली ने 41.24 की औसत से 6476 रन बनाए। इनमें 11 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं।

तमाम क्रिकेट फैंस भी यही चाहते हैं कि विनोद कांबली जल्द से जल्द पूरी तरह से फिट हो जाए। सुनील गावस्कर ने यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है और तमाम लोगों ने उनकी जमकर प्रशंसा की है।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है