शार्दुल ठाकुर के सामने टीम मालिक ने भी जोड़े हाथ, इंटरनेट पर सुपर वायरल हुआ ये वीडियो

मार्च 28, 2025

Spread the love
(Image Credit- Instagram)

SRH के बल्लेबाज विरोधी गेंदबाज की गणित को बिगाड़ने के लिए मशहूर हैं, लेकिन हाल ही में हुए मैच में शार्दुल ठाकुर ने पैट कमिंस की टीम के बल्लेबाजों की हवा टाइट कर दी। वहीं इस मैच के बाद का एक वीडियो सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो में शार्दुल दिख रहे हैं।

कैसा रहा था शार्दुल का SRH के खिलाफ प्रदर्शन?

दिल्ली के खिलाफ हुए मैच में ऋषभ पंत ने शार्दुल ठाकुर को पूरे ओवर नहीं दिए थे, ऐसे में उन्होंने 2 ओवर में 2 विकेट अपने नाम किए थे। लेकिन SRH के खिलाफ शार्दुल ने पूरे 4 ओवर डाले थे, इस दौरान उन्होंने 4 विकेट अपने नाम किए और अपनी टीम का काम आसान कर दिया था। वैसे शार्दुल IPL के मेगा ऑक्शन में Unsold रहे थे, लेकिन फिर उन्हें चोटिल गेंदबाज मोहसिन खान की जगह LSG टीम में शामिल कर लिया गया था। वैसे ये खिलाड़ी कई टीमों से लीग खेल चुका है।

LSG के मालिक ने भी जोड़ लिए शार्दुल ठाकुर के आगे हाथ

*LSG टीम की जीत के बाद सोशल मीडिया पर शार्दुल ठाकुर का वीडियो हो रहा है वायरल।

*इस वीडियो में टीम के मालिक संजीव गोयनका ने शार्दुल ठाकुर के सामने जोड़े हाथ।

*एक तरह से संजीव गोयनका शार्दुल की शानदार गेंदबाजी की तारीफ कर रहे थे।

*जिसके बाद ये नजारा देखने लायक था, फिर दोनों मिले एक-दूसरे से गले।

शार्दुल ठाकुर के वायरल वीडियो पर डालते हैं एक नजर

View this post on Instagram

A post shared by Lucknow Super Giants (@lucknowsupergiants)

दोनों कैप इसी टीम के पास है फिलहाल

View this post on Instagram

A post shared by Lucknow Super Giants (@lucknowsupergiants)

टीम इंडिया से खेले काफी समय हो गया है शार्दुल को

पहले शार्दुल ठाकुर टीम इंडिया से लगातार खेलते थे, एक तरह से वो टीम के प्रमुख ऑलराउंडर थे। लेकिन फिर अचानक शार्दुल की भारतीय टीम से छुट्टी हो गई, उसके बाद भी वो घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे थे और खुद को साबित कर रहे थे। वैसे शार्दुल ने टीम इंडिया से आखिरी मैच साल 2023 में खेला था, अब देखना अहम होगा की उनकी भारतीय टीम में कब तक वापसी होती है।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है