“मैं सच में पीठ की चोट से परेशान था लेकिन किसी ने उसपे ध्यान नहीं दिया”- अय्यर ने Bcci पर साधा निशाना

मई 26, 2024

Spread the love
Shreyas Iyer (Pic Source-X)

भारत के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने खुलासा किया है कि उन्होंने 2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद अपनी पीठ की समस्या के बारे में टीम मैनेजमेंट को बताई थी, लेकिन उन्हें लगा कि मैनेजमेंट ने उनकी चिंताओं को नजरअंदाज कर दिया। श्रेयस अय्यर ने वर्ल्ड कप 2023 में दमदार बल्लेबाजी कर रिकॉर्ड बनाया था।

वे उस वर्ल्ड कप में भारत के लिए नंबर चार पर एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। वे टूर्नामेंट में भारत के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। 11 मैचों में वे 530 रन बनाने में सफल रहे थे, लेकिन इसके बाद वे संघर्ष करते नजर आए।

श्रेयस अय्यर ने पीठ की चोट को लेकर BCCI पर साधा निशाना

वर्ल्ड कप के बाद श्रेयस अय्यर को बैक इंजरी की परेशानी थी, जिसे बहुत लोगों ने समझा नहीं। ये बात खुद श्रेयस अय्यर ने कबूल की और उन्होंने एक तरह से बीसीसीआई पर निशाना साधा है, क्योंकि उनको रणजी ट्रॉफी का एक मैच मिस करने की वजह से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट से बाहर कर दिया गया था।

आईपीएल 2024 फाइनल से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी चोट के बारे में जिक्र किया और कहा, “विश्व कप के बाद लंबे प्रारूप के संदर्भ में, मैं निश्चित रूप से संघर्ष कर रहा था। जब मैंने चिंता जताई तो कोई इस पर सहमत नहीं हो रहा था, लेकिन समझदारी भरे समय में प्रतिस्पर्धा खुद से होती है।

जब आईपीएल करीब आ रहा था, तो मैं बस यह देखना चाहता था कि मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकूं और हमने पहले जो भी योजना या रणनीति बनाई थी, उसे अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमताओं के साथ इम्प्लीमेंट किया। एक बल्लेबाज के रूप में लाल गेंद वाले क्रिकेट से सफेद गेंद में बदलाव कठिन है, लेकिन एक बार जब आपको इसकी आदत हो जाती है, तो आप अन्य टीमों के साथ बराबरी कर लेते हैं।”

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है