25 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें IPL से

मई 25, 2025

Spread the love

आईपीएल में 24 मई को दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला पंजाब किंग्स से था। इस मैच में दिल्ली ने सफलतापूर्वक 207 रनों का टारगेट को हासिल किया। इस रन चेज में करुण नायर ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 27 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 44 रनों की पारी खेली। हालांकि वो अर्धशतक लगाने से चूक गए। नायर ने इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुल 8 मैच खेले, जहां उन्होंने 24.75 की औसत से 198 रन बनाए। उन्होंने सीजन के पहले ही मैच में 89 रन बनाकर सबको प्रभावित किया था, लेकिन उसके बाद वो कुछ मैचों में फेल रहे। जिस वजह से उन्हें ड्रॉप भी किया गया। हालांकि सीजन के आखिरी मैच में उन्हें मौक दिया जहां उन्होंने अच्छी बैटिंग की।

7) टेस्ट टीम में वापसी पर करुण नायर का पहला रिएक्शन, 8 साल से थे बाहर; बोले- खुशकिस्मत हूं कि…

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के बाद नायर ने मैच के बाद कहा, ‘‘शानदार लग रहा है और हम इसके हकदार थे। हम इस सत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सके लेकिन इस मैच में हमने दिखा दिया कि हमारी टीम अच्छी थी लेकिन कुछ मैच खराब गए।’’ अपने प्रदर्शन के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘मैं काफी रन बनाकर आईपीएल में आया था। आत्मविश्वास की कमी नहीं थी। पारी में बहुत जल्दी बड़े शॉट खेल रहा था जिस पर कोचों ने अपना समय लेकर फिर आक्रामक खेलने की सलाह दी।’’

8) श्रेयस अय्यर के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, कप्तानों की इस शर्मनाक लिस्ट में बने नंबर-1; धोनी भी छूटे पीछे

श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स को IPL 2025 के 66वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पंजाब को यह हार तब मिली जब टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 206 रन बोर्ड पर लगाए। इस हार के साथ कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है। वह आईपीएल के इतिहास के पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं जो 4 बार 200 प्लस के टारगेट को डिफेंड नहीं कर पाए हैं। इस मामले में उन्होंने एमएस धोनी को पछाड़ा है।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है