अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी पर फिदा हुआ पूर्व भारतीय, क्रिस गेल से की तुलना

अक्टूबर 14, 2026

Spread the love

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा लगातार अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोर रहे हैं। रविवार, 11 अक्टूबर को इंदौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की।

अभिषेक ने महज 30 गेंदों में 69 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें छह चौके और पांच छक्के शामिल रहे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 230 का रहा। इस मुकाबले में भारत ने 223 रन बनाए, जबकि वेस्टइंडीज की टीम सात विकेट पर 209 रन ही बना सकी। भारत ने मैच जीतकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल की।

अभिषेक शर्मा की तारीफ में पुजारा ने कही बड़ी बात

इस बीच, पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने अभिषेक शर्मा के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की। जियोस्टार पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि किसी ने नहीं सोचा था कि अभिषेक इतनी जल्दी यह उपलब्धि हासिल कर लेंगे। पुजारा के मुताबिक, अभिषेक जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं, उन्हें भारतीय टीम के बेहतरीन टी20 खिलाड़ियों में गिना जा सकता है।

पुजारा ने अभिषेक की तुलना वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल से भी की। उन्होंने कहा कि जब भी टी20 क्रिकेट की बात होती है, तो क्रिस गेल का नाम जरूर याद आता है। अभिषेक में भी वैसी ही काबिलियत है और उनका नाम लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

सिर्फ 1024 गेंदों में पूरे किए 2000 रन

अभिषेक शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में महज 1024 गेंदों का सामना करते हुए 2000 रन पूरे किए। उन्होंने सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने यह उपलब्धि 1164 गेंदों में हासिल की थी।

पुजारा ने आगे कहा कि अभिषेक अब पहले से ज्यादा समझदारी के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं। इंदौर में उन्होंने शुरुआत में कुछ गेंदें लेकर परिस्थितियों को समझा और फिर बड़े शॉट लगाए। यह दिखाता है कि वह अपने खेल को लगातार बेहतर बना रहे हैं।

ये भी पढ़ें – IPL स्टेकहोल्डर्स के साथ BCCI की बैठक स्थगित, प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में शामिल होंगे बोर्ड ऑफिशियल्स

MCW Sports Subscribe
FC Bayern ने एशिया के iGaming ब्रांड, मेगा कैसिनो वर्ल्ड के साथ तीन साल की डील साइन की
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है