इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू 5 मैचों की T20 सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, नाथन एलिस हुए बाहर

नवम्बर 15, 2026

Spread the love

इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू 5 मैचों की T20 सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, नाथन एलिस हुए बाहर

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 21 नवंबर से हो रही है।

Nathan Ellis (Image Credit- Twitter/X)

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की आगामी घरेलू टी20 इंटरनेशनल सीरीज के शुरू होने से पहले, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। बता दें टी20 स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज नाथन एलिस इंजरी के कारण इस पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। टी20 सीरीज की शुरुआत 21 नवंबर को एमसीजी में खेले जाने वाले पहले टी20 मैच से होगी, जबकि आखिरी व पांचवां मुकाबला 2 दिसंबर को कैनबरा में खेला जाएगा।

दूसरी ओर, एलिस को यह चोट पिछले महीने साउथ अफ्रीका दौरे पर हुई वनडे सीरीज के दौरान लगी थी। हालांकि, मेडिकल निगरानी के बावजूद वह पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाए हैं। एलिस के रिप्लेसमेंट के रूप में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बेन डुवारशुइस को टीम में शामिल किया है। वह जून में बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलते हुए नजर आए थे। लंबे समय बाद बेन को कंगारू टीम में जगह मिली है।

राइली मेरेडिथ भी जुड़े ऑस्ट्रेलियाई टीम से

इस बीच, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी दो मैचों से पहले राइली मेरेडिथ एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया टीम से जुड़ गए हैं। मेरेडिथ को प्लेइंग इलेवन में माहली बियर्डमैन की जगह शामिल किया गया है।

बियर्डमैन वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत दूसरा वनडे नहीं खेलेंगे, क्योंकि उन्हें पहले भी पीठ की चोट की समस्या रही है। सीरीज के पहले मैच में बियर्डमैन ने शानदार प्रदर्शन किया था और अपने डेब्यू मैच में ही छह विकेट लेकर इंग्लिश टीम की कमर तोड़ दी थी।

खैर, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मैच 15 नवंबर को एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी चुनी है, जबकि इंग्लैंड ने खबर लिखे जाने 35 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 212 रन बना लिए हैं।

ये भी पढ़ें – NZ vs IND, 5th ODI: मात्र 209 रनों पर ऑल-आउट हुआ भारत, डफी-सैंटनर ने लिए 3-3 विकेट

MCW Sports Subscribe
FC Bayern ने एशिया के iGaming ब्रांड, मेगा कैसिनो वर्ल्ड के साथ तीन साल की डील साइन की
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है