इस वजह से भारतीय क्रिकेट टीम की कोचिंग नहीं करेंगे MS Dhoni, आकाश चोपड़ा ने बताई बड़ी वजह

अगस्त 17, 2025

Spread the love
Aakash Chopra and MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर व जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने हाल में ही एमएस धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। आकाश ने उस वजह पर प्रकाश डाला है कि आखिर क्यों धोनी आने वाले भविष्य में भारतीय क्रिकेट टीम की कोचिंग नहीं करना चाहेंगे। बता दें कि धोनी आखिरी बार टीम इंडिया से यूएई में हुए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 के दौरान बतौर मेंटर जुड़े थे।

तो वहीं, आकाश चोपड़ा का मानना है कि धोनी या फिर उनके जैसे अधिकांश खिलाड़ी, दोबारा क्रिकेट के मैदान में नहीं उतरना चाहेंगे, खासकर तब जब वे पहले ही इतने वर्षों तक तनावपूर्ण क्रिकेट माहौल में रह चुके हों।

आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से आकाश ने कहा- यह बहुत बड़ी बात है। मुझे नहीं लगता कि उसे (धोनी) इसमें कोई दिलचस्पी है। कोचिंग एक मुश्किल काम है।

कोचिंग आपको उतना ही व्यस्त रखती है जितना आप खेलते समय रखते थे, और कभी-कभी उससे भी ज्यादा। आपका एक परिवार है, और आप कहते हैं कि आपने जिंदगी भर यही काम किया है, आपने अपनी जिंदगी एक सूटकेस में गुजारी है, और अब आप वह काम नहीं करना चाहते।

आकाश ने कहा- यही वजह है कि बहुत सारे खिलाड़ी कोचिंग में नहीं आते, और अगर आते भी हैं, तो सिर्फ दो महीने का आईपीएल। हालाँकि, अगर आप पूर्णकालिक भारतीय मुख्य कोच बन जाते हैं, तो साल में 10 महीने की प्रतिबद्धता होती है। मुझे नहीं पता कि धोनी के पास इतना समय होगा या नहीं। अगर उनके पास इतना समय होगा, तो मुझे हैरानी होगी।

बता दें कि धोनी इस समय 44 साल के हैं और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। ऐसे में इस बात की कम ही संभावना है कि वह आने वाले समय में टीम इंडिया की कोचिंग की जिम्मेदारी संभालें।

MCW Sports Subscribe
FC Bayern ने एशिया के iGaming ब्रांड, मेगा कैसिनो वर्ल्ड के साथ तीन साल की डील साइन की
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है