उस्मान ख्वाजा द्वारा ‘सैंडपेपरगेट’ के खुलासे के बाद, पैट कमिंस और उनकी पत्नी के बीच पब्लिक बहस वीडियो हुई वायरल

नवम्बर 12, 2026

Spread the love
Pat Cummins And Wife (Image credit Twitter – X)

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में एक बार फिर 2018 का सैंडपेपर विवाद चर्चा में आ गया है। इस बार इसकी वजह पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी उस्मान ख्वाजा की किताब है। ख्वाजा ने अपनी किताब ‘सब्र’ में दावा किया है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट के दौरान गेंद से छेड़छाड़ करने की योजना के बारे में टीम के कई खिलाड़ियों को जानकारी थी। इसमें मौजूदा कप्तान पैट कमिंस का नाम भी शामिल है।

ख्वाजा के इन दावों के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में नई बहस शुरू हो गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पोर्ट एलिजाबेथ में खेले गए पिछले टेस्ट के दौरान भी ऐसा प्रयास किया गया था। इस मामले में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने साफ कहा है कि उन्हें सैंडपेपर के इस्तेमाल के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

साल 2018 में सामने आए इस विवाद के कारण तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन बैनक्रॉफ्ट को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कड़ी सजा मिली थी। वहीं, पैट कमिंस ने अभी तक ख्वाजा के आरोपों पर सार्वजनिक रूप से कोई जवाब नहीं दिया है। हालांकि, उन्होंने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करने की घोषणा की है।

पत्नी बेकी के साथ बहस का वीडियो वायरल

विवाद के बीच पैट कमिंस और उनकी पत्नी बेकी के बीच सार्वजनिक जगह पर बहस का एक वीडियो भी सामने आया है। दोनों साल 2013 से एक-दूसरे के साथ हैं। वीडियो वायरल होने के बाद उनके रिश्ते को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गईं।

हालांकि, बेकी ने इंस्टाग्राम पर कमिंस और अपनी बेटी के साथ एक तस्वीर साझा की। इसके साथ उन्होंने ‘My loves’ लिखा, जिससे उनके रिश्ते में अनबन की खबरों पर विराम लगता नजर आया।

शुक्रवार को आरोपों पर जवाब देंगे कमिंस

दूसरी ओर, कमिंस ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह ख्वाजा के आरोपों को समझने के लिए समय ले रहे थे, ताकि सभी सवालों का सही तरीके से जवाब दे सकें। शुक्रवार सुबह 9:30 बजे वह मीडिया से बातचीत करेंगे। इस दौरान उनसे 2018 के विवाद और टीम के दूसरे खिलाड़ियों की भूमिका को लेकर कई सवाल पूछे जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें – U19 Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 8 विकेट से रौंदकर भारत ने फाइनल में बनाई जगह

MCW Sports Subscribe
FC Bayern ने एशिया के iGaming ब्रांड, मेगा कैसिनो वर्ल्ड के साथ तीन साल की डील साइन की
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है