“ऐसा तो नहीं है कि हमने उन्हें पहले नहीं हराया…” – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शेफाली वर्मा ने बताया टीम का गेम प्लान

जून 27, 2026

Spread the love
Shafali Verma Backs India’s Simple Game Plan to Beat Rivals Australia (image via getty)

ओपनर शेफाली वर्मा का मानना ​​है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला टी20 वर्ल्ड कप के अहम मैच में जीत हासिल करने के लिए भारत को अपना गेम प्लान सिंपल रखना होगा। रविवार (28 जून) को होने वाले दो मैचों से ग्रुप ए की सेमीफाइनलिस्ट टीमों का फैसला होगा।

पहले मैच में छह पॉइंट वाली दक्षिण अफ्रीका का मैच चार पॉइंट वाली बांग्लादेश से होगा, और इसके बाद छह पॉइंट वाली भारत की टीम का सामना अब तक अजेय रही ऑस्ट्रेलिया से होगा, जो आठ पॉइंट के साथ ग्रुप में सबसे आगे है।

हर कोई जानता है कि ऑस्ट्रेलिया एक वर्ल्ड-क्लास टीम है: शैफाली

जिओस्टार पर बात करते हुए शेफाली ने कहा, “हर कोई जानता है कि ऑस्ट्रेलिया एक वर्ल्ड-क्लास टीम है। लेकिन ऐसा नहीं है कि हमने उन्हें पहले कभी नहीं हराया है। हमने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज में उन्हें हराया था और इससे हमें आत्मविश्वास मिलता है।”

शेफाली ने कहा, “हम कई सालों से उनके खिलाफ खेल रहे हैं। हम उनके बॉलर्स, उनकी ताकत और उनकी योजनाओं के बारे में जानते हैं। इसलिए, हम चीजों को सिंपल रखेंगे, जो जरूरी है, और अपनी ताकत पर भरोसा रखेंगे।”

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम ने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ शानदार जीत हासिल की थी। ​​उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ भी एक रोमांचक मैच में पांच विकेट से जीत दर्ज की, जिसमें शैफाली वर्मा और स्पिनर श्री चरणी का अहम योगदान रहा। हालांकि, फील्डिंग की गलतियों के कारण उन्हें दक्षिण अफ्रीका से छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

भारतीय टीम की फील्डिंग के बारे में बात करते हुए शेफाली ने कहा, “हर कोई अपना 100% देने की कोशिश कर रहा है। कोई भी जान-बूझकर कैच नहीं छोड़ रहा या गलत फील्डिंग नहीं कर रहा है। कभी-कभी आपका दिन अच्छा नहीं होता, गेंद हाथ में नहीं आती, टाइमिंग सही नहीं होती या गेंद का बाउंस आपको चौंका देता है।”

MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
एटलेटिको डी मैड्रिड को मेगा कैसीनो वर्ल्ड (MCW) ने ऑफिसियल रीजनल पार्टनर घोषित किया
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है