कंगाली में आटा गीला! Lsg के खिलाफ ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ के चलते आउट होने वाले अंगकृष रघुवंशी पर लगा जुर्माना

अप्रैल 27, 2026

Spread the love
LSG vs KKR (Image Credit- Twitter X)

जारी आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी पर मैच फीस का 20 प्रतिशत का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ के जरिए आउट होने के चलते अंगकृष ने जिस तरह का जैस्चर दिखाया, उसके लिए उनपर आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन के लिए एक डीमेरिट पाॅइंट भी दिया गया।

आईपीएल की एक आधिकारिक बयान के अनुसार अंगकृष रघुवंशी पर आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2 का उल्लंघन किया और लेवल 1 का अपराध, जो यह मामला मैच के दौरान उपकरणों के दुरुपयोग से संबंधित है। बयान के अनुसार, रघुवंशी ने अपराध स्वीकार कर लिया है।

प्रेस रिलीज में कहा गया- “आईपीएल आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए अंगकृष रघुवंशी पर उनकी मैच फीस का 20% जुर्माना लगाया गया है और उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है। उन्हें अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करते हुए पाया गया है, जो मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या वस्त्र, मैदान के उपकरण या फिटिंग के दुरुपयोग से संबंधित है।”

बता दें कि खिलाड़ी का यह जैस्चर उस समय देखने को मिला, जब वह केकेआर की पारी के दौरान 5वें ओवर में बल्लेबाजी कर रहे थे। प्रिंस यादव द्वारा फेंके जा रहे इस ओवर की एक गेंद पर अंगकृष एक तेज सिंगल लेना चाहते थे, लेकिन नाॅन स्ट्राइकर कैमरन ग्रीन ने सिंगल लेने के लिए मना कर दिया।

इसके बाद वह वापिस मुड़े, लेकिन फील्डर द्वारा फेंकी गई गेंद उनके पैर पर जा लगी, जिसके बाद एलएसजी के खिलाड़ियों ने अपनी की और उन्हें तीसरे अंपायर ने ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ के लिए आउट करार दिया। इसके बाद ड्रेसिंग रूम की ओर जाते हुए उन्होंने बाउंड्र कर्टेन पर तेजी से बैट मारा और हेलमेट फेंका।

देखें किस तरह आउट हुए अंगकृष रघुवंशी

केकेआर ने सुपर ओवर में दर्ज की जीत

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 155 रन बनाए, जिसका पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स भी 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन ही बना पाई। इसके बाद सुपर ओवर में केकेआर ने एक रोमांचक जीत हासिल की।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है