कुछ ऐसी थी केएल राहुल के साथ एक्टर सुनील शेट्टी की पहली मुलाकात, बाॅलीवुड कलाकार ने खुद बताई मजेदार कहानी

जुलाई 24, 2026

Spread the love
Suniel Shetty and KL Rahul (Image Credit- Twitter X)

बाॅलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की तारीफ करते हुए नजर आए। अपने एक हालिया इंटरव्यू में बाॅलीवुड में अन्ना के नाम से मशहूर सुनील शेट्टी ने अपने दामाद के साथ पहली मुलाकात के बारे में भी जिक्र किया।

गौरतलब है कि केएल राहुल ने साल 2023 में सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी से लंबे रिलेशन के बाद शादी की थी। दूसरी ओर, सुनील अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म और सार्वजनिक जगहों पर अपने दामाद की अक्सर तारीफ करते हुए नजर आते हैं। साथ ही राहुल को वह अपना दूसरा बेटा भी बताते हैं।

जब राहुल से पहली बार मिले थे सुनील

हाल में ही अभिनेता सुनील शेट्टी ने मिड-डे को दिए एक इंटरव्यू में कहा- “यह एक ‘फैनबॉय’ वाला पल था। उनके (केएल राहुल) एक-दूसरे से मिलने से बहुत पहले ही मैं उनसे एक फैन के तौर पर मिला था। आज भी मैं उन्हें उसी नजरिए से देखता हूं। एक ऐसे इंसान के तौर पर जो बहुत अच्छी तरह बात करते हैं, सौम्य और विनम्र हैं, और जब भी और जहां भी खेलते हैं, युवाओं पर गहरा असर छोड़ते हैं।”

सुनील ने यह भी बताया कि वह केएल राहुल को करियर से जुड़ी सलाह देने से बचते हैं, ठीक वैसे ही जैसे वह अपने बेटे, एक्टर अहान शेट्टी के मामले में करते हैं। इसके बजाय, उन्होंने कहा कि परिवार में बातचीत प्रोफेशनल फैसलों के बजाय मूल्यों और चरित्र पर केंद्रित होती है।

सुनील ने अपने इस इंटरव्यू में आगे कहा- “मैं अपने दोनों बेटों को करियर को लेकर कोई सलाह नहीं देता। जैसा कि मैं कहता हूं, हम घर पर करियर के बारे में बात नहीं करते, हम घर पर कैरेक्टर के बारे में बात करते हैं। हम इसे बहुत ही आसान रखते हैं।”

MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है