क्या मोहम्मद शमी का इंटरनेशनल करियर खत्म हो गया है? इस रिपोर्ट में सेलेक्टर्स के बड़े प्लान का हुआ खुलासा

जुलाई 29, 2026

Spread the love
Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X)

चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलने के बाद, अभी तक अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। इसके बाद वह आईपीएल 2026 के साथ कई घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले, लेकिन भारतीय टीम में वापसी नहीं कर पाए।

इसके बाद क्रिकेट फैंस के मन में ये सवाल आने लगा कि क्या शमी का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर खत्म हो गया है? लेकिन, इस बीच एक मीडिया रिपोर्ट सामने आई है जिसने सीनियर भारतीय क्रिकेट टीम के सेलेक्टर्स के एक बड़े प्लान का उजागर कर दिया है।

इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा

हालांकि, चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के बाद जब किसी बड़े दौरे या व्हाइट बाॅल द्विपक्षीय सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन हुआ, लेकिन शमी को बार-बार नजरअंदाज किया गया। अगले महीने श्रीलंका के टेस्ट दौरे के लिए उन्हें टीम में शामिल न किए जाने के बाद, ‘स्पोर्टस्टार’ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारतीय चयनकर्ताओं ने सभी फाॅर्मेट में 15 युवा तेज गेंदबाजों का एक ग्रुप पहले ही चुन लिया है, जो आने वाले कुछ सालों में भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण की मुख्य ताकत बनेंगे। खबरों के मुताबिक, शमी उन लंबे समय के प्लान का हिस्सा नहीं हैं।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि चयनकर्ताओं ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप और अगले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) साइकल के लिए प्लानिंग शुरू कर दी है। भारतीय टीम में बदलाव का दौर पहले ही शुरू हो चुका है और चयनकर्ता अनुभवी खिलाड़ियों पर निर्भर रहने के बजाय युवा खिलाड़ियों को मौका देने पर ध्यान दे रहे हैं।

हाल की सीरीज में अशोक शर्मा, गुरनूर बरार, मयंक यादव और प्रिंस यादव जैसे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। रसिक सलाम डार और कार्तिक त्यागी जैसे युवा तेज गेंदबाजों ने भी इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में अच्छा प्रदर्शन किया है और वे इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ने के मौके का इंतजार कर रहे हैं। शायद ये एक बड़ी वजह है कि अब शमी शायद कभी भी ब्लू जर्सी में खेलते हुए नजर नहीं आए।

MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है