‘खुद से रिटायर नहीं होंगे रोहित शर्मा’ हिटमैन को लेकर आखिरी किसने दिया ऐसा बयान?

अगस्त 5, 2026

Spread the love
Rohit Sharma (Image credit Twitter – X)

19 जुलाई, 2026 को लॉर्ड्स में भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के मैच जिताऊ प्रदर्शन के बाद, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने उनकी मौजूदा स्थिति पर अपनी राय दी है। बता दें इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत द्वारा 388 रनों का लक्ष्य रखा गया और रोहित ने नाबाद 138 रन बनाए। हालांकि, रोहित के शतक के बाद भी इंग्लैंड ने 27 रन से मैच जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। यह इस फॉर्मेट में रोहित का 34वां और 2026 का पहला शतक था।

दूसरी ओर, इस सीरीज के दौरान हिटमैन रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर क्रिकेट जगत में चर्चाएं तेज हो गई थी। लोग लाॅर्ड्स टेस्ट रोहित के करियर का आखिरी इंटरनेशनल मैच बता रहे थे। तो वहीं, टीम मैनेजमेंट की ओर से रोहित के भविष्य को लेकर कोई साफ सार्वजनिक बयान नहीं आया है। लेकिन, कैफ को लगता है कि रोहित खुद से रिटायर होंगे, कोई और उन्हें रिटायर नहीं कर सकता।

मोहम्मद कैफ का बड़ा बयान

हाल में ही रोहित की इस पारी का विश्नेषण करते हुए कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा “हां, एक बात तो साफ हो गई है। कभी-कभी कोचिंग स्टाफ के सदस्य कहते हैं, ‘हमने रोहित शर्मा को अपना नैचुरल गेम खेलने की पूरी आजादी दी है।’ लेकिन अभी तक किसी ने साफ तौर पर यह नहीं कहा है कि ‘रोहित शर्मा 2027 वर्ल्ड कप के लिए हमारी योजनाओं का हिस्सा हैं।’

यह बात भी कही जानी चाहिए। रोहित शर्मा का फाॅर्म सबको पता है कि ऊपर-नीचे होता रहेगा। हो सकता है कि कोई सीरीज उनके लिए खराब रहे, लेकिन मैनेजमेंट को यह कहना चाहिए कि वे उनके साथ खड़े हैं। उन्हें आजादी देने के साथ-साथ, उन्हें साफ तौर पर यह भी कहना चाहिए कि वे उनका समर्थन करते हैं।”

मोहम्मद कैफ ने आगे कहा “चूंकि ऐसा कोई बयान नहीं दिया गया है, इसलिए काफी उलझन और शक की स्थिति बनी हुई है। हम बाहर बैठे हैं, इसलिए हमें ठीक-ठीक नहीं पता कि अंदर क्या हो रहा है। लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि रोहित शर्मा ने अब यह तय कर लिया है कि वह खुद से रिटायर नहीं होंगे।”

MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है