गुजरात सरकार का बड़ा फैसला! Tmc छोड़ने के बाद यूसुफ पठान को गिफ्ट में मिलेगा 500 स्क्वायर मीटर का प्लॉट, 14 साल पुराना विवाद खत्म

अक्टूबर 21, 2026

Spread the love

गुजरात सरकार का बड़ा फैसला! TMC छोड़ने के बाद यूसुफ पठान को गिफ्ट में मिलेगा 500 स्क्वायर मीटर का प्लॉट, 14 साल पुराना विवाद खत्म

पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान को वडोदरा में जमीन देने के प्रस्ताव ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं।

अद्यतन – अक्टूबर 20, 2026 6:42 अपराह्न

Yusuf Pathan (Image credit Twitter – X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी यूसुफ पठान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। गुजरात सरकार ने उन्हें वडोदरा में 500 वर्ग मीटर जमीन मुफ्त देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह फैसला करीब 14 साल से चल रहे जमीन विवाद के बीच लिया गया है।

इसके अलावा पठान को 478 वर्ग मीटर जमीन कम कीमत पर देने का भी प्रस्ताव है। हालांकि, इस फैसले पर वडोदरा नगर निगम की अंतिम मंजूरी मिलना अभी बाकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह जमीन गुजरात के वडोदरा शहर के तांदलजा इलाके में स्थित है।

यह जगह यूसुफ पठान के परिवार के घर के नजदीक बताई जा रही है। कुल 978 वर्ग मीटर जमीन की कीमत लगभग 20.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। प्रस्ताव के अनुसार, पठान को 500 वर्ग मीटर जमीन बिना किसी भुगतान के मिलेगी। वहीं, बाकी 478 वर्ग मीटर जमीन के लिए उन्हें निर्धारित कीमत का 55 प्रतिशत भुगतान करना होगा।

साल 2012 से चल रहा है जमीन को लेकर विवाद

इस पूरे मामले की शुरुआत साल 2012 में हुई थी। उस समय यूसुफ पठान ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए वडोदरा नगर निगम से जमीन की मांग की थी। वह इस जमीन को बिना नीलामी के 99 साल की लीज पर लेना चाहते थे।

हालांकि, साल 2014 में गुजरात सरकार ने उनकी मांग खारिज कर दी थी। इसके बाद जून 2024 में नगर निगम ने जमीन पर कथित कब्जे को लेकर पठान को नोटिस भेजा था। उन्होंने इस नोटिस के खिलाफ गुजरात हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

यूसुफ पठान ने साल 2024 में तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर पश्चिम बंगाल की बहरामपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीता था। रिपोर्ट के अनुसार, जून 2026 में उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी।

अब गुजरात सरकार के नए फैसले से उनका पुराना जमीन विवाद सुलझने की उम्मीद बढ़ गई है। प्रस्ताव को 23 अक्टूबर को वडोदरा नगर निगम की स्थायी समिति के सामने रखा जाना है। इसके बाद जमीन आवंटन को लेकर अंतिम फैसला हो सकता है।

MCW Sports Subscribe
FC Bayern ने एशिया के iGaming ब्रांड, मेगा कैसिनो वर्ल्ड के साथ तीन साल की डील साइन की
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है