चेपॉक में युजवेंद्र चहल ने रच दिया इतिहास, हैट्रिक से लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

मई 1, 2025

Spread the love
Yuzvendra Chahal (Photo Source: X)

आईपीएल 2025 का 49वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच चेपॉक में खेला गया। श्रेयस अय्यर की टीम ने 4 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की और पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। इस मुकाबले में सीएसके पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवरों में 190 के स्कोर पर सिमट गई थी। इसके जवाब में पंजाब ने 19.4 ओवरों में लक्ष्य का पीछा कर जीत हासिल की।

दोनों टीमों के बीच खेला गया यह मुकाबला पंजाब की जीत से ज्यादा युजवेंद्र चहल की हैट्रिक से याद किया जाएगा। चहल ने चेन्नई के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का दूसरा हैट्रिक लिया और वह सबसे ज्यादा बार यह कारनामा करने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। अमित मिश्रा ने आईपीएल में तीन बार और युवराज सिंह ने दो बार हैट्रिक ली है।

चहल ने इन बल्लेबाजों को बनाया अपना शिकार

युजवेंद्र चहल ने चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के 19वां ओवर में हैट्रिक ली। ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने सबसे पहले एमएस धोनी (11) को अपना शिकार बनाया। फिर ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर दीपक हुड्डा (2), अंशुल कंबोज और नूर अहमद को आउट किया।

चहल ने अपने स्पैल में तीन ओवर डाले और 32 रन देकर चार विकेट चटकाए। एक ओवर में चार विकेट लेकर भी चहल ने बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। वह आईपीएल के इतिहास में एक ओवर में सबसे ज्यादा बार चार-विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

युजवेंद्र चहल द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड्स पर डालिए नजर-

चेन्नई में आईपीएल हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज

लक्ष्मीपति बालाजी बनाम PBKS, 2008

युजवेंद्र चहल बनाम CSK, 2025

युजवेंद्र चहल के लिए आईपीएल हैट्रिक

बनाम CSK (हुड्डा, अंशुल कंबोज, नूर अहमद), 2025

बनाम KKR (श्रेयस अय्यर, शिवम मावी, शार्दुल), 2022

आईपीएल में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने वाले खिलाड़ी

3 – अमित मिश्रा बनाम (DC, PBKS, PWI)

2 – युवराज सिंह बनाम (RCB,DC)

2 – युजवेंद्र चहल बनाम (KKR,CSK)

आईपीएल में एक ओवर में चार विकेट लेने वाले गेंदबाज

युजवेंद्र चहल बनाम CSK, चेन्नई 2025

युजवेंद्र चहल बनाम KKR, ब्रेबोर्न 2022

आंद्रे रसेल बनाम GT, मुंबई 2022

अमित मिश्रा बनाम PWI, पुणे 2013

MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
एटलेटिको डी मैड्रिड को मेगा कैसीनो वर्ल्ड (MCW) ने ऑफिसियल रीजनल पार्टनर घोषित किया
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है