न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने वाले कैमरन ग्रीन ने ICC Test Ranking में लगाई छलांग, जाने किस नंबर पर पहुंचे

मार्च 6, 2024

Spread the love

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने वाले कैमरन ग्रीन ने ICC Test Ranking में लगाई छलांग, जाने किस नंबर पर पहुंचे

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 174* रनों की पारी खेली थी ग्रीन ने

Cameron Green (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी कैमरन ग्रीन (Cameron Green) ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बल्लेबाजों की श्रेणी में लंबी छलांग लगाई है। गौरतलब है कि ग्रीन इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा हैं।

तो वहीं बासिन रिजर्व, वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में 174* रनों की शानदार पारी खेली थी। इस शानदार पारी चलते उन्होंने आईसीसी मैंस टेस्ट बैटिंग रैंकिंग (ICC Men’s Test Batting Rankings) में लंबी छलांग लगाई है। ग्रीन 22 स्थानों की छलांग के साथ 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ग्रीन के इस समय 661 रेटिंग पाॅइंट है।

तो वहीं टेस्ट रैकिंग में बल्लेबाजों की श्रेणी में ऑस्ट्रेलिया की ओर से टाॅप 3 में दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ,  789 रेटिंग पाॅइंट के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। साथ ही पहले नंबर पर न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन (870 रेटिंग पाॅइंट) और दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट (799 रेटिंग पाॅइंट) मौजूद हैं।

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 8 मार्च को

गौरतलब है कि इस समय ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान न्यूजीलैंड को 172 रनों के बड़े अंतर से हराया था। तो वहीं अब दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 8 मार्च, शुक्रवार से हेगली ओवल, क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। देखने लायक बात होगी कि इस मैच में कौनसी टीम जीत हासिल करती है?

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम

पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिचेल मार्श, माइकल नीसर, मैथ्यू रेनशॉ, स्कॉट बोलैंड और मिचेल स्टार्क।

MCW Sports Subscribe
FC Bayern ने एशिया के iGaming ब्रांड, मेगा कैसिनो वर्ल्ड के साथ तीन साल की डील साइन की
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है