बेंगलुरु शिफ्ट हुए हार्दिक पांड्या, Bcci के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को बना सकते हैं स्थाई ट्रेनिंग सेंटर

जून 30, 2026

Spread the love
Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुभवी खिलाड़ी बेंगलुरू शिफ्ट हो गया है और बीसीसीआई के आउटर बेंगलुरू स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) को अपना स्थाई ट्रेनिंग बना सकता है।

अगर ऐसा हुआ तो 32 वर्षीय खिलाड़ी ऐसे पहले क्रिकेटर बन जाएंगे, जो इस बड़े कदम को उठाएंगे। गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़े ज्यादातर सेंट्रल काॅन्ट्रैक्ड खिलाड़ी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आमतौर पर रिहैबिलिटेशन, फिटनेस टेस्ट या नेशनल कैंप के लिए ही जाते हैं। अभी तक किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को अपना स्थाई ट्रेनिंग सेंटर नहीं बनाया है।

गुजरात के बडौदा से ताल्लुक रखने वाले हार्दिक पांड्या आमतौर पर पिछले एक दशक से मुंबई इंडियंस के घंसोली स्थित ट्रेनिंग सेंटर में तैयारी करते हुए नजर आते हैं। फिलहाल, यह खिलाड़ी क्वाड्रिसेप्स की चोट के कारण भारतीय टीम से बाहर चल रहा है। इंजरी के कारण पिछले एक साल में हार्दिक ने काफी समय सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बिताया है।

बीसीसीआई सोर्स ने दी जानकारी

हार्दिक पांड्या को लेकर अगर बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट्स की मानें, तो बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने कहा- “हार्दिक पहले ही बेंगलुरु में स्थायी रूप से बस चुके हैं। उन्होंने शहर के बाहरी इलाके में, CoE के पास एक घर किराए पर लिया है। वह अपने करियर के बाकी समय के लिए CoE को अपना स्थायी ट्रेनिंग बेस बनाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर होंगे।”

सोर्स ने आगे कहा, “हार्दिक मुंबई से बाहर जाना चाहते थे, क्योंकि ट्रेनिंग के लिए रोजाना अपने लोअर परेल वाले घर से आना-जाना मुश्किल हो गया था। एक सेंट्रली कॉन्ट्रैक्टेड क्रिकेटर होने के नाते, उन्हें CoE में चोट के इलाज से लेकर स्किल्स की ट्रेनिंग तक, हर तरह की सुविधा मिलती है। इसलिए, उन्होंने तय किया कि जब भी वे IPL, राज्य या राष्ट्रीय टीम के साथ नहीं होंगे, तो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ही उनका स्थायी ठिकाना होगा।”

MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है