‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी

जुलाई 29, 2026

Spread the love
Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X)

साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। डिविलियर्स का मानना है कि जब भारतीय जर्सी पहनकर पंत खेलेंगे, तो उनका बेस्ट प्रदर्शन फैंस को देखने को मिलने वाला है।

गौरतलब है कि इस समय टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज को अपने नाम करने के बाद, थोड़ा सा आराम मिला हुआ है। टीम अगले महीने श्रीलंका दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए रवाना होगी, जिसकी शुरुआत 15 अगस्त को गाले में होने वाले पहले टेस्ट मैच से होगी।

एबी डिविलियर्स का बड़ा बयान

श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- ऋषभ पंत को टीम में शामिल किया गया है, जो मेरी राय में थोड़ा आश्चर्यजनक है। हमें देखना होगा कि उनकी फिटनेस कैसी है और प्रदर्शन करने की उनकी इच्छा कैसी है, क्योंकि आईपीएल के दौरान उनमें आत्मविश्वास और ऊर्जा की थोड़ी कमी दिखी थी।

डिविलियर्स ने आगे कहा- लेकिन, अब वह फिर से भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, और मुझे विश्वास है कि इससे नंबर 17 की जर्सी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सामने आएगा। मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं, मैं बस उन्हें पूरे जोश के साथ खेलते देखना चाहता हूं। मुझे लगता है कि वह वहां (श्रीलंका) में बेस्ट करेंगे।

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह*, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन

*फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन

श्रीलंका बनाम भारत दो मैचों की टेस्ट सीरीज का फुल शेड्यूल

क्रमांकतारीखवेन्यू
पहला टेस्टशनिवार, 15 अगस्त से बुधवार, 19 अगस्त2026 तक
गाले इंटरनेशनल स्टेडियम, गाले
दूसरा टेस्टरविवार, 23 अगस्त से गुरूवार, 27 अगस्त 2026 तक
सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो
MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है