‘मैंने भारत छोड़ा, क्योंकि मेरी जान को खतरा था’ Ipl फाउंडर ललित मोदी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

नवम्बर 17, 2026

Spread the love

‘मैंने भारत छोड़ा, क्योंकि मेरी जान को खतरा था’ IPL फाउंडर ललित मोदी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

आइए आपको इस खबर के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं

Lalit Modi (Image Credit- Twitter X)

इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व कमिश्नर व फाउंडर ललित मोदी (Lalit Modi) ने हाल में ही एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। मोदी ने उस सभी दावों का खंडन किया, जिसमें कहा गया था कि उन्होंने भारत इसलिए छोड़ दिया था क्योंकि वह कानूनी कार्यवाही से बचना चाहते थे। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें भारत में जान का खतरा था, इस वजह से वह देश छोड़ने को मजबूर हुए थे।

मोदी ने एक्स पर किया बड़ा खुलासा

हाल में एक्स पर मोदी ने एक पोस्ट की। इस पोस्ट की स्टेटमेंट के अनुसार आईपीएल के पूर्व प्रशासक ने कहा “2010 में मैंने भारत छोड़ दिया क्योंकि मुझे अंडरवर्ल्ड से जान से मारने की विश्वसनीय धमकियां मिल रही थीं। यह घटना मेरी सशस्त्र पुलिस सुरक्षा को बिना किसी पूर्व सूचना के हटाए जाने के तीन दिन बाद हुई। मेरे जाने के समय मेरे खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं थी।”

“प्रवर्तन निदेशालय (ED)  को लिखे एक पत्र में, मुंबई पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त ने पुष्टि की कि मेरी जान को खतरे से संबंधित केंद्रीय एजेंसियों से प्राप्त खुफिया जानकारी के आधार पर मेरी सुरक्षा प्रदान की गई थी।”

“बाद में, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कहने पर मेरा भारतीय पासपोर्ट रद्द कर दिया गया, तो दिल्ली उच्च न्यायालय ने परिस्थितियों की जांच की, 2014 में उस रद्दीकरण को खारिज कर दिया और मेरा पासपोर्ट बहाल कर दिया।”

‘X’ पर पोस्ट किए गए एक बयान में ललित मोदी ने आगे कहा, “भारतीय मीडिया के एक हिस्से ने मेरे ब्रिटिश नागरिकता लेने को इस तरह पेश किया है, मानो कोई व्यक्ति आरोपों से भाग गया हो और जिसे भारत अब वापिस लाने की कोशिश कर रहा है। इस तरह की रिपोर्टिंग का पूरा आधार ही गलत है।”

“मेरा इरादा इन झूठी और मानहानि करने वाली रिपोर्टों के खिलाफ, मेरे पास उपलब्ध सभी कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल करते हुए उचित कानूनी कार्रवाई करने का है। इन मामलों को लेकर किसी भी भारतीय अदालत में मेरे खिलाफ कोई आपराधिक मुकदमा शुरू नहीं किया गया है। अक्टूबर 2010 में चेन्नई में, BCCI के तत्कालीन सचिव एन. श्रीनिवासन की शिकायत पर एक FIR दर्ज की गई थी।”

ये भी पढ़ें – IPL 2027 से पहले GT में हुई धाकड़ गेंदबाजी की एंट्री, दो बार हासिल कर चुका है पर्पल कैप

MCW Sports Subscribe
FC Bayern ने एशिया के iGaming ब्रांड, मेगा कैसिनो वर्ल्ड के साथ तीन साल की डील साइन की
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है