‘मैं इसे डिफेंड नहीं कर सकता’ – दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी के घुटने टेकने पर बोले कोच एंड्रयू मैकडोनल्ड

अक्टूबर 22, 2026

Spread the love
SA vs AUS 2nd Test: Head Coach Andrew McDonald Reacts to Australia’s Batting Collapse (image via X)

ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनल्ड ने स्वीकार किया है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गेबेरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान उनकी टीम की बल्लेबाजी बुरी तरह कोलैप्स हुई। उन्होंने माना कि टीम का यह बेहद खराब प्रदर्शन ऐसा था जिसका कोई बचाव नहीं किया जा सकता।

दक्षिण अफ्रीका ने 97 रन पर 5 विकेट गिरने के बाद शानदार वापसी करते हुए पहिल पारी में 425 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में मेहमान टीम अपनी पहली पारी में महज 99 रनों पर सिमट गई। मार्को यानसन (33 रन देकर 5 विकेट) और टीम में वापसी करने वाले कगिसो रबाडा की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाजों के घातक अटैक के सामने ऑस्ट्रेलिया पूरी तरह बिखर गई और उसे ‘फॉलो-ऑन’ खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा। 1988 के बाद से यह केवल तीसरी बार है जब ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट क्रिकेट में ‘फॉलो-ऑन’ का सामना करना पड़ा है।

क्रिकइन्फो के अनुसार, मैकडोनल्ड ने कहा, “यहां बल्लेबाजी में कुछ गलतियां हुईं। मुझे लगता है कि हम उससे बेहतर हैं, लेकिन फिलहाल जो स्थिति है, मैं उसे डिफेंड नहीं कर सकता।”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि जब चीजें इतनी तेजी से घटती हैं, तो खिलाड़ियों को आपस में बातचीत करके स्थिति को संभालने की जरूरत होती है, लेकिन हम कोई भी पार्टनरशिप नहीं बना पाए।”

मैच का हाल

चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट पर पूरी तरह से अपना दबदबा बना लिया है। मार्को यानसन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 33 रन देकर 5 विकेट लिए, जिससे ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी महज 99 रनों पर सिमट गई। 326 रनों की बढ़त के साथ दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को फॉलो-ऑन खेलने के लिए मजबूर किया, और दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 विकेट पर 156 रन था। ट्रैविस हेड ने नाबाद 87 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन आखिरी दिन से पहले ऑस्ट्रेलिया अभी भी 170 रन पीछे है।

यह भी पढ़ें – एशेज में वापसी के लिए बेन स्टोक्स ने रखीं 2 शर्तें? संन्यास से यू-टर्न की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

MCW Sports Subscribe
FC Bayern ने एशिया के iGaming ब्रांड, मेगा कैसिनो वर्ल्ड के साथ तीन साल की डील साइन की
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है