‘मैं यह नहीं दिखाना चाहता कि मैं खेलना चाहता हूं’ टीम इंडिया में वापसी को लेकर भुवी ने रखा अपना पक्ष

जून 10, 2026

Spread the love
Bhuvneshwar Kumar (Image Source: Getty Images)

अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2026 में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। टीम के लिए वह फाइनल सहित पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार गेंदबाजी करते हुए नजर आए और 28 विकेट लेकर, इस बार दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने।

तो वहीं, पेसर के इस तरह के प्रदर्शन के बाद क्रिकेट फैंस उम्मीद कर रहे थे कि जब अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमिटी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन करेगी, तो अनुभवी खिलाड़ी को टीम इंडिया में जगह मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

दूसरी ओर, हाल में ही 36 वर्षीय गेंदबाज ने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा कि वह यह दिखाना नहीं चाहते हैं कि वह कि वह भारत के लिए खेलना चाहते हैं। उन्होंने कहा मैं अपना काम कर रहा हूं और सेलेक्टर अपना काम कर रहे हैं। अगर उन्हें लगता है कि मुझे सेलेक्ट करना है, तो वह ऐसा जरूर करेंगे।

भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान

हाल में ही इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में भुवी ने कहा- मेरा स्वभाव ऐसा है कि मैं यह दिखाना नहीं चाहता कि मैं खेलना चाहता हूं। मुझे लगता है कि हर कोई अपना काम कर रहा है। सेलेक्टर अपना काम कर रहे हैं और मैं अपना काम कर रहा हूं। खिलाड़ियों को चुनना उनकी जिम्मेदारी है। अगर उन्हें लगता है कि मैं इसके लायक हूं, तो वे अपना काम करेंगे।

भुवी ने आगे कहा “मैं खेल चुका हूं, मैंने वो सब किया जो मुझे करना था। अगर मैं नहीं खेला होता, तो मैं मैच खेलने के लिए बेताब होता। मुझे लगता है कि भारत के लिए खेलना बहुत बड़ी बात है, मैं इसे छोटी बात नहीं कहूंगा, मैं उन भाग्यशाली लोगों में से एक हूं जिन्हें खेलने का मौका मिला।”

दूसरी ओर, भुवनेश्वर कुमार भारत के लिए नवंबर 2022 में आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हुए नजर आए थे। उन्होंने भारत के लिए खेले गए 21 टेस्ट, 121 वनडे और 87 टी20 मैचों में क्रमश: 63, 141 और 90 विकेट हासिल किए हैं।

MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
एटलेटिको डी मैड्रिड को मेगा कैसीनो वर्ल्ड (MCW) ने ऑफिसियल रीजनल पार्टनर घोषित किया
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है