रोहित शर्मा क्यों हुए थे सिडनी टेस्ट से बाहर? इरफान पठान ने किया बड़ा खुलासा
अगस्त 14, 2025
Tags:
No tags for this post.
Spread the love
रोहित शर्मा क्यों हुए थे सिडनी टेस्ट से बाहर? इरफान पठान ने किया बड़ा खुलासा
इरफान पठान ने दावा किया है कि अगर रोहित शर्मा टीम के कप्तान न होते, तो 2024 के दूसरे हिस्से में उनका टेस्ट टीम में बने रहना मुश्किल हो जाता। आइए आपको इस खबर के बारे में विस्तार से बताते हैं
अद्यतन – Aug 14, 2025 2:32 pm
Irfan Pathan and Rohit Sharma (Image Credit Twitter X)
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने दावा किया है कि अगर रोहित शर्मा टीम के कप्तान न होते, तो 2024 के दूसरे हिस्से में उनका टेस्ट टीम में बने रहना मुश्किल हो जाता। पठान ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान रोहित के खराब प्रदर्शन को याद किया। उस सीरीज में रोहित तीन मैचों में मात्र 6.20 की औसत से रन बना पाए थे, और फिर सिडनी में होने वाले अंतिम टेस्ट से बाहर हो गए थे।
इरफान ने बताया कि रोहित भारत के लिए वनडे और टी20 क्रिकेट में शानदार बल्लेबाजी करते हैं जिसका कोई जवाब नहीं, लेकिन जब बात टेस्ट क्रिकेट की आती है तब वहां उनका औसत बेहद खराब है। अगर हम पिछले साल की ही बात कर लें, तो उनका औसत 6 का था और ऐसे प्रदर्शन के बाद टीम में जगह बनाना मुश्किल होता। इसलिए हमने कहा था कि अगर वह कप्तान न होते तो वह टीम का हिस्सा भी न होते।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान रोहित का बयान
5 जनवरी, 2025 को इरफान पठान और जतिन सप्रू को दिए इंटरव्यू में रोहित ने खुद इस फैसले पर बात की थी। उन्होंने कहा था, “सीधा-सीधा यह है कि मेरे बल्ले से रन नहीं आ रहे थे, मैं फॉर्म में नहीं था। टीम को उस समय फॉर्म में खिलाड़ी चाहिए थे। हमारी बल्लेबाजी में कई खिलाड़ी आउट ऑफ फॉर्म थे, और आप टीम में एक साथ इतने आउट ऑफ फॉर्म खिलाड़ी नहीं खिला सकते। यही सोचकर मैंने बाहर बैठने का फैसला लिया। यह मुश्किल था, लेकिन टीम के लिए यह जरूरी था।”
इरफान पठान ने दी प्रतिक्रिया
पठान ने उन आरोपों का भी जवाब दिया कि वह रोहित का ज्यादा समर्थन कर रहे थे। उन्होंने कहा, लोग कहते हैं कि मैंने रोहित को ज्यादा सपोर्ट किया, तो कोई भी जब आपके शो पर मेहमान बनकर आता है, तो आप उसके साथ दुर्व्यवहार नहीं करेंगे। हमने केवल अपने मेहमान का आदर किया। फिर पठान ने अपने विचार पर जोर दिया, “हमने कहा था कि रोहित को लड़ना चाहिए, पर अगर कप्तान न होते तो टीम में न होते” और यह सच है।
Babar Azam (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 19 अगस्त से लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर पहला टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar...
Indian team (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट के कई बड़े सितारे मौजूदा दौर में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जो रूट (Joe Root), बेन स्टोक्स (Ben Stokes), जोस बटलर (Jos Buttler) और...
SL vs IND 1st Test, Day 4 highlights (image via getty) मंगलवार, 18 अगस्त को गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका और भारत के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन, भारत जीत के और करीब पहुंच...