This content has been archived. It may no longer be relevant
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बाद जून में अफगानिस्तान कर सकता है भारत का दौरा- रिपोर्टस
भारत का जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे पर रवाना होना प्रस्तावित है।
अद्यतन – अप्रैल 11, 2023 5:09 अपराह्न
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम जल्द ही भारत दौरे पर आ सकती है। तो वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अफगानिस्तान भारत के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल होने के बाद भारत दौरे पर पहुंच सकती है।
गौरतलब है कि भारत ने लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड ने हराकर WTC खिताब पर अपना कब्जा किया था। तो वहीं इस बार रोहित एंड कंपनी, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सालों से आईसीसी ट्राॅफी न जीत पाने के सूखे को खत्म करना चाहेगी।
तो वहीं WTC फाइनल के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट टीम एक छोटे दौरे के लिए जून में भारत दौरे पर आ सकता है। दूसरी ओर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) या अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) इस दौरे को लेकर कभी भी जानकारी दे सकते हैं। बता दें कि इसके बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी, जिसमें वह दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी-20 मैच खेलती हुई नजर आएगी।
बीसीसीआई सोर्स ने दी जानकारी
बता दें कि बीसीसीआई के एक सीनियर सोर्स ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए बयान में कहा- हां, अफगानिस्तान क्रिकेट टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (जो 7 से 11 जून से लंदन में द ओवल में होगा) के बाद जून में भारत का एक छोटा दौरा करेगी।
दूसरी ओर आपको अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बारे में बताएं तो वे आखिरी बार जून 2018 में एक मात्र टेस्ट खेलने भारत दौरे पर आए और भारत ने उन्हें दो दिनों के भीतर पारी और 262 रनों से हराया था।
साथ ही अगस्त 2021 में तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद, भारत अफगानिस्तान में क्रिकेट को काफी ज्यादा बढ़ावा दे रहा है। तो वहीं इसके लिए भारत ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को ग्रेटर नोएडा, लखनऊ और देहरादून में घरेलू स्टेडियम में मुहैया कराए हैं।









