हरमनप्रीत कौर का ऐतिहासिक कारनामा, विराट-रोहित भी नहीं कर पाए ऐसा, बनी दुनिया की पहली क्रिकेटर

जून 22, 2026

Spread the love
Harmanpreet Kaur (Image credit Twitter – X)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। बता दें वह पुरुष और महिला क्रिकेट दोनों को मिलाकर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गई हैं। उन्होंने यह खास मुकाम महिला टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हासिल किया।

हरमनप्रीत ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत मार्च 2009 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे मैच से की थी। इसके कुछ महीनों बाद उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला। तब से लेकर अब तक उन्होंने भारतीय टीम के लिए कई यादगार पारियां खेली हैं और टीम को कई महत्वपूर्ण जीत दिलाई हैं।

भावुक हुईं भारतीय कप्तान

अपने 200वें टी20 मैच से पहले हरमनप्रीत ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह अपने करियर में इतना लंबा सफर तय करेंगी। उन्होंने इस सफलता का श्रेय भगवान, अपने परिवार, दोस्तों, भारतीय क्रिकेट बोर्ड और टीम के साथियों को दिया। हरमनप्रीत ने कहा कि उनके करियर के हर पड़ाव पर सभी लोगों ने उनका साथ दिया और यही वजह है कि वह आज इस मुकाम तक पहुंच सकी हैं।

दूसरी ओर, इस मुकाबले में युवा खिलाड़ी प्रेमा रावत ने भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। हरमनप्रीत ने उन्हें डेब्यू कैप सौंपी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि शायद वह अपने 200वें मैच को लेकर प्रेमा से ज्यादा नर्वस थीं, जबकि युवा खिलाड़ी काफी शांत नजर आ रही थीं।

200 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के साथ हरमनप्रीत इस सूची में पहले स्थान पर पहुंच गई हैं। न्यूजीलैंड की सूज़ी बेट्स 184 मैचों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इंग्लैंड की डैनी वायट-हॉज 183 मैचों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी (177) और भारत की स्मृति मंधाना (169) भी इस सूची में शामिल हैं।

हालांकि, हरमनप्रीत के लिए यह दिन ऐतिहासिक रहा, लेकिन भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी। दक्षिण अफ्रीका ने भारत को छह विकेट से हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। दक्षिण अफ्रीका की मारीजान काप ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया और प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।

खैर, भारत की हार के बावजूद हरमनप्रीत की यह उपलब्धि महिला क्रिकेट के इतिहास में हमेशा याद रखी जाएगी।

MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
एटलेटिको डी मैड्रिड को मेगा कैसीनो वर्ल्ड (MCW) ने ऑफिसियल रीजनल पार्टनर घोषित किया
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है