IPL 2025: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स की टीम शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रही है। टीम 11 मैचों में सात जीत और 15 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। आईपीएल की दोबारा शुरुआत के बाद PBKS पहला मुकाबला 18 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर में खेलने वाली है। ग्लेन मैक्सवेल की उंगली में फ्रैक्चर के कारण टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद पंजाब किंग्स ने ओवेन को 3 करोड़ रुपये में साइन किया।
3) “10,000 Gavaskar..” BCCI ने सुनील गावस्कर के सम्मान में किया ये खास काम, दिग्गज को दिया ये तोहफा
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर को BCCI ने मुंबई हेडक्वार्टर में ‘10000 गावस्कर’ नामक बोर्ड रूम का उद्घाटन करके सम्मानित किया है। गावस्कर टेस्ट क्रिकेट में 10,000 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी थे और उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए बीसीसीआई द्वारा यह किया गया है। बता दें, यह ट्रिब्यूट भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों को सम्मानित करने की बीसीसीआई की पहल का हिस्सा हैं जिसमें सचिन तेंदुलकर के नाम पर एक बोर्ड रूम का नाम रखा गया है।
4) ICC ने जारी किया WTC 2025 के फाइनल का ट्रेलर, आप भी देखें वायरल वीडियो
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मैच 11 जून से शुरू हो रहा है। यह महत्वपूर्ण मुकाबला लंदन के द लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि, यह शानदार फाइनल ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका दोनों ने ही आगामी मैच के लिए अपनी-अपनी टीमों का ऐलान कर दिया है। साउथ अफ्रीका टीम की कमान टेम्बा बावुमा संभालेंगे। टेम्बा बावुमा ने एक कप्तान के रूप में बेहतरीन कप्तानी की है और इसके लिए उनकी सराहना भी हुई है।
5) इंग्लैंड के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम ने की स्क्वॉड की घोषणा, देखें किन-किन खिलाड़ियों को मिली जगह?
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए टीम की घोषणा कर दी है। गौरतलब है कि इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम पांच मैचों की टी20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज की खेलती हुई नजर आएगी। इस सीरीज की शुरुआत 28 जून से खेले जाने वाले पहले टी20 मैच से होगी।टी
टी-20 टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, शुचि उपाध्याय, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे
वनडे टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), तेजल हसब्निस, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, शुचि उपाध्याय, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे
6) प्लेयर्स के साथ गंदी बातें करनी चाहिए…ये क्या बोल गए रोहित शर्मा? बाद में मतलब भी समझाया; Video
विमल कुमार के साथ इंटरव्यू के दौरान रोहित शर्मा हल्के-फुल्के अंदाज में कहते हैं, ‘प्लेयर्स के साथ गंदी बातें करनी चाहिए।’ इस दौरान उनके चेहरे पर गंभीरता थी। लेकिन बिना रुके अगले ही वाक्य में उन्होंने यह स्पष्ट भी कर दिया कि गंदी बातें से उनका आशय क्या है। शायद टीम इंडिया के तजुर्बेकार चैंपियन खिलाड़ी को अंदाजा रहा होगा कि उनके बयान को गलत संदर्भ या अर्थ में लिया जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘होना चाहिए कि वो क्यों नहीं खेल रहा है।’
7) पृथ्वी शॉ ने इंस्टा पोस्ट से मचाई हलचल, आईपीएल फिर शुरू होने के पहले क्या लिखा
पृथ्वी शॉ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा है, ‘मुझे ब्रेक चाहिए।’ उनकी इस पोस्ट ने फैन्स और पूर्व क्रिकेटरों को सोचने पर विवश कर दिया है। लोग अनुमान लगा रहे हैं कि क्या पृथ्वी शॉ कुछ बदलाव करने वाले हैं। बता दें कि कुछ समय पहले पृथ्वी शॉ को मुंबई की घरेलू टीम से बाहर निकाल दिया गया था। इसके बाद आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन वह अनसोल्ड रह गए थे। जबकि दिल्ली कैपिटल्स के लिए शॉ ने 79 मैचों में 1892 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 147.46 रहा है।
8) ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल विजेता को प्राइज मनी में मिलेंगे इतने रुपये, एक क्लिक में जानिए
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का फाइनल मुकाबला 11-15 जून तक इंग्लैंड के लॉर्ड्स में खेला जाएगा। पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। जबकि साउथ अफ्रीका ने 69.44 PCT के साथ WTC 2023-25 पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहकर फाइनल में जगह बनाई। इस बीच, आईसीसी ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है। आईसीसी ने घोषणा की कि, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के विजेता को 3.6 मिलियन प्राइज मनी के तौर पर मिलेंगे, जो न्यूजीलैंड (2021) और ऑस्ट्रेलिया (2023) द्वारा पिछले दो फाइनल जीतने के बाद अर्जित की गई राशि से अधिक है।
9) एबी डी विलियर्स का खुलासा, शुरुआत में विराट कोहली को नहीं करते थे पसंद; बोले- जब मैं उसे नहीं जानता था तब…
साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डी विलियर्स ने खुलासा किया कि उन्हें शुरू में विराट कोहली पसंद नहीं थे और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) में मिलने के बाद ही वे उनके दोस्त बने। डी विलियर्स ने यह खुलासा विराट कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट के बाद किया। कोहली ने 12 मई को अपने 14 साल लंबे टेस्ट करियर पर पूर्ण विराम लगाया। डी विलियर्स ने बताया कि वह कोहली को उनके कॉम्पिटेटिव रैवेये की वजह से पंसद नहीं करते थे क्योंकि वह भी वैसे ही थे।








