18 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

अप्रैल 18, 2025

Spread the love
KL Rahul, Athiya Shetty, Hardik Pandya, Dewald Brevis, Rohit Sharma (Photo Source: X)

1. केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने अपनी बेटी का नाम रखा Evaarah, सोशल मीडिया पर शेयर की क्यूट तस्वीर

केएल राहुल और उनकी पत्नी व बाॅलीवुड अदाकारा अथिया शेट्टी ने हाल में ही अपने घर आई नन्ही परी का नामकरण किया। बता दें कि इसको लेकर दंपत्ति ने सोशल मीडिया पर एक क्यूट फोटो भी शेयर की है, जिसपर फैंस तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन में लिखते हुए कपल ने- हमारी बच्ची, हमारा सबकुछ, इवारा ~ भगवान का तोहफा (Our baby girl, our everythig, Evaarah/ इवारा ~ Gift of God)।

2. Dewald Brevis की अचानक हुई IPL में एंट्री, धोनी की कप्तानी में खेलते हुए आएंगे नजर

इस बार IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स टीम अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है, साथ ही ये खिलाड़ी चोटिल खिलाड़ियों से भी परेशान है। इस बीच टीम को एक और बड़ा झटका लगा है, जहां CSK का एक और खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हो गया है और एक नए खिलाड़ी की टीम में एंट्री हो गई है। फ्रेंचाइजी ने गुरजपनीत सिंह की जगह साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस को टीम में शामिल कर लिया है।

3. साथी खिलाड़ी पर ही फूट पड़ा कप्तान हार्दिक का गुस्सा, अपने जूनियर के साथ की ये हरकत

IPL के दौरान कई बार हार्दिक पांड्या का गुस्सा देखने को मिला है, जिसके कारण वो काफी Troll भी हुए हैं। अब ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिला है, जहां हार्दिक की एक हरकत का वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स को इस खिलाड़ी का ये व्यवहार पसंद नहीं आ रहा है।

4. रोहित शर्मा ने किया खुलासा, बताया आखिर क्यों बोला था, ‘कोई गार्डन में नहीं घूमेगा?’

रोहित शर्मा ने जिओहॉटस्टार पर बताया कि,’वह विशाखापट्टनम था और मैंने ओवर के अंत में खिलाड़ियों को ऐसे घूमते हुए देखा कि वह गार्डन में है। कोई भी भाग नहीं रहा था और उन सभी खिलाड़ियों को मैच को हल्के में लेते हुए देखा गया। उस समय मुकाबले काफी मुश्किल स्थिति में था और हमें भी यह मैच जीतना बेहद जरूरी था। मैंने सभी खिलाड़ियों से यह बात सुबह ही बोल दी थी कि हमें और बेहतर प्रदर्शन करना है और मैच को अपने नाम करना है। मैंने दो से तीन ओवर देखें और फिर यह समझ गया था कि मैच ऐसे आगे नहीं चल सकता और ना ही हम क्रिकेट ऐसे खेल सकते हैं। मुकाबले को अपने पक्ष में लाने के लिए खिलाड़ियों को अच्छा क्रिकेट खेलना होगा। उस समय इंग्लैंड टीम की साझेदारी भी हो गई थी और हमें विकेट की जरूरत थी। मुझे बहुत ही गुस्सा आया कि सब खिलाड़ी अपने को लेकर व्यस्त हैं और मैच को लेकर गंभीर नहीं है और इसी वजह से मैंने यह बोला।’

5. MI से मिली हार के बाद बौखलाए पैट कमिंस, इनपर फोड़ा हार का ठीकरा

पैट कमिंस ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, “यह सबसे आसान पिच नहीं थी। कुछ रन बोर्ड पर कम थे, हम बल्ले से कुछ और रन बनाना चाहते थे। मुश्किल विकेट, जब आप यहां आते हैं तो आप उम्मीद करते हैं कि यह वास्तव में फ्लूएंट और फास्ट होगी, लेकिन ऐसा नहीं था। उन्होंने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की, हमारे कई हिटिंग जोन्स को बंद कर दिया। मुझे लगा कि हमने अपने सभी बेस कवर कर लिए हैं, 160 के साथ आपको लगता है कि आप थोड़े कम हैं। हमने गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया।”

6. ‘गेंदबाज ने क्या किया?’ – वरुण चक्रवर्ती ने MI बनाम SRH मुकाबले के दौरान ‘विकेटकीपर नो-बॉल’ कॉल पर प्रतिक्रिया दी

वरुण चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा, “अगर कीपर के दस्ताने स्टंप के सामने आते हैं, तो इसे डेड बॉल माना जाना चाहिए और कीपर के लिए चेतावनी होनी चाहिए ताकि वह दोबारा ऐसा न करे !!! नो-बॉल और फ्री हिट नहीं !! गेंदबाज ने क्या किया, जोर से सोच रहा हूं !! आप सब क्या सोचते हैं???”

7. भारत की मेजबानी में होने वाले महिला वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान ने किया क्वालीफाई, थाईलैंड को दी करारी शिकस्त

पाकिस्तान ने महिला वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है जो भारत की मेजबानी में खेला जाना है। बता दें कि, पाकिस्तान ने क्वालीफायर में 17 अप्रैल को अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की। उन्होंने थाईलैंड के खिलाफ लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 87 रन से जीत दर्ज की और इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में अपनी जगह पक्की कर ली है। महिला वर्ल्ड कप भारत में खेला जाना है लेकिन यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में खेला जाएगा और पाकिस्तान को अपने मैच दूसरे वेन्यू में खेलने हैं।

8. ‘मुंबई चा राजा, कब बजेगा बजा?’ – आकाश चोपड़ा ने आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा के प्रदर्शन की आलोचना की

आकाश चोपड़ा ने रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर बात करते हुए अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “मुंबई की बल्लेबाजी में फिर से एक सवाल था। मुंबई का राजा, कब बजेगा बाजा? यह एक बड़ा सवाल है, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। उन्होंने एक छक्का लगाया, और फिर उन्होंने दो बेहतरीन छक्के लगाए। ऐसा लग रहा था कि चीजें ठीक चल रही हैं, और फिर वह फुल टॉस पर आउट हो गए। अगर हम पहले मैच से लेकर अब तक देखें, तो रोहित शर्मा ने उस तरह से बल्लेबाजी नहीं की है जैसी आप उनसे उम्मीद करते हैं,”

9. अभी भी मुंबई इंडियंस के फेवरेट हैं ईशान किशन, ये तस्वीरें हैं इस बात का पक्का सबूत

IPL में कई सालों तक ईशान किशन मुंबई इंडियंस टीम से खेले थे, एक तरह से उनके लिए ये टीम एक परिवार की तरह थी। लेकिन खराब प्रदर्शन के कारण MI टीम ने इस खिलाड़ी को रिलीज कर दिया था, जिसके बाद ये खिलाड़ी SRH टीम में चला गया। वहीं MI बनाम SRH के बीच हुए मैच के बाद ईशान किशन की कुछ तस्वीरें सामने आई।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है