2 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

जून 2, 2026

Spread the love
Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. अहमदाबाद में हुई ICC की बोर्ड मीटिंग, पिंक बाॅल ट्रायल समेत लिए गए ये बडे़ फैसले

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की आज 1 जून, सोमवार को अहमदाबाद में बोर्ड मीटिंग समाप्त हुई। इस मीटिंग में कई बडे़ फैसले लिए गए, जिससे क्रिकेट अधिक प्रतिस्पर्धी और इनोवेशन वाला खेल बना रहा। इसी के मद्देनजर इस मीटिंग के बाद टेस्ट मैचों में पिंक बाॅल के इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से टेस्ट क्रिकेट में खराब रौशनी की वजह से खेल को रोक दिया जाता था, लेकिन अब ऐसी स्थिति में पिंक बाॅल का इस्तेमाल किया जा सकेगा। हालांकि, इसके लिए दोनों टीमों की सहमति होनी चाहिए। आईसीसी के इस बडे़ फैसले के बाद, अब टीमें रेड बाॅल क्रिकेट में खराब रौशनी की वजह से बर्बाद होने वाले समय को कम कर सकेंगी, जिससे मैच का परिणाम निकल सके।

2. ‘मैं आईपीएल 2026 वैभव सूर्यवंशी के लिए याद रखूंगा’ RCB बनाम GT फाइनल मैच के बाद सुनील गावस्कर का बड़ा बयान

हाल में ही जब आईपीएल 2026 को लेकर इंडिया टुडे ने सुनील गावस्कर से बात की तो उन्होंने कहा- मुझे जो बात हमेशा याद रहेगी, वह है वैभव सूर्यवंशी। वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, 72 छक्के लगाए और पावरप्ले में ही 500 रन बनाए, वह वाकई सराहनीय है। 15 साल के लड़के के लिए यह एक अद्भुत उपलब्धि है। और यह भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए एक अच्छा संकेत है।

3. “टीमें उसे समझ लेंगी” – जहीर खान ने वैभव सूर्यवंशी को जबरदस्त IPL 2026 के बाद आने वाली चुनौतियों से किया आगाह

जहीर ने क्रिकबज पर कहा, “किसी खिलाड़ी के लिए ऐसा सीजन बिताना, जिसमें 700 से ज्यादा रन बने हों, आसान नहीं होता। आप सिर्फ एक ही तरीके से बैटिंग नहीं कर सकते। आप जानते हैं कि किसी न किसी मोड़ पर टीमें आपकी रणनीति को समझ ही जाएंगी। वे अलग-अलग तरीके आजमाएंगी, और वैभव सूर्यवंशी के साथ भी यही हुआ।”

उन्होंने आगे कहा, “गुजरात भी अलग-अलग पैंतरे आजमा रही थी। वे मिड-ऑफ पर फील्डर लगाकर उसे रोकने की कोशिश कर रहे थे, ताकि उसे मिड-ऑन के ऊपर से खेलने पर मजबूर किया जा सके। आपने देखा होगा कि हैदराबाद भी अलग तरह की फील्डिंग जमा रही थी; तो ये सारी चुनौतियां, ये सारे सवाल अलग-अलग टीमें अलग-अलग समय पर पूछेंगी, और आपको इन सबसे एक कदम आगे रहना होगा।”

4. PAK vs AUS: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच आज

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इस समय तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान दौरे पर है। तो वहीं, आज 2 जून को दोनों टीमों के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा। इस मैच में जीत हासिल कर मेजबान टीम की नजर जीत हासिल करने पर होंगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया पलटवार करना चाहेगी। पहले वनडे में पाकिस्तान ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी।

5. IPL 2026: LSG की ऋषभ पंत के कप्तानी छोड़ने के बाद सुनील गावस्कर ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

आईपीएल 2026 में आरसीबी की टीम कामयाबी के आसमान पर है, तो दूसरी तरफ एंडी फ्लावर की पुरानी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह सीजन बेहद निराशाजनक रहा और वह अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर रही। इस खराब प्रदर्शन के बाद ऋषभ पंत ने टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। इस पूरे घटनाक्रम पर दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने लखनऊ के कोचिंग स्टाफ की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। गावस्कर का मानना है कि आने वाले दिनों में कुछ और टीमों में भी कप्तानी के चेहरे बदले हुए दिखाई दे सकते हैं।

6. ‘उन्हें देखकर कोई आराम से नहीं बैठ सकता’, वेंकटेश अय्यर ने बताया क्या बनाता है विराट कोहली को खास

आईपीएल का खिताब जीतने के बाद बेंगलुरु के स्टार खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर ने NDTV के कंसल्टिंग एडिटर बोरिया मजूमदार से बातचीत करते हुए अपनी खिताबी जीत और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के प्रभाव पर खुलकर बात की है। अय्यर ने आगे कहा कि कोहली की प्रैक्टिस करने का भी एक खास तरीका है। उनमें हमेशा एक गजब की ऊर्जा रहती है और वह अपनी टीम को कभी भी नीचे गिरते हुए नहीं देखना चाहते, जिससे टीम का हौसला हमेशा बुलंद रहता है। एक दिग्गज खिलाड़ी होने और इतना सब कुछ हासिल कर लेने के बाद भी वह हमेशा ऊर्जावान बने रहते हैं।  उनमें हमेशा रनों की एक भूख रहती है, जिसे देखकर कोई भी दूसरा खिलाड़ी आराम से नहीं बैठ सकता।

7. इस वजह से टिम डेविड IPL 2027 के पहले मैच से हुए बैन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑलराउंडर खिलाड़ी टिम डेविड के ऊपर बीसीसीआई ने बड़ा एक्शन लिया है। आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में उन्होंने गुस्से में आकर अंपायर नितिन मेनन की तरफ बर्फ की थैली फेंक दे थी, जो कि आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के तहत आता है। इसी हरकत की वजह से उनके ऊपर मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया गया है और दो डिमेरिट पॉइंट भी दिए गए हैं। इसके अलावा आईपीएल 2026 सीजन में उन्हें कुल तीन बार आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए पाया गया था, जिसकी वजह से उन्हें आईपीएल 2027 के पहले मैच से भी बैन कर दिया गया है।

8. LPL 2026 में कितने भारतीय क्रिकेटर खेलेंगे?

17 जुलाई से 8 अगस्त तक आयोजित होने वाले लंका प्रीमियर लीग के छठे सीजन के लिए सभी टीमों के स्क्वॉड फाइनल हो गए हैं। एलपीएल  के छठे एडिशन में भी 5 टीमें शिरकत करेंगी, जिसमें कुल 97 खिलाड़ी शामिल हैं। एलपीएल की 5 टीमें- SC जाफना किंग्स, कोलंबो कैप्स, कैंडी रॉयल्स, गॉल गैलेंट्स और दांबुला सिक्सर्स हैं। इनमें जाफना किंग्स LPL की मौजूदा चैंपियन हैं।

इसके अलावा पूरे लीग में 5 टीमों में 97 खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें से कुछ को पहले से ही साइन किया गया है। वहीं बाकियों को 1 जून को कोलंबो में हुए ड्राफ्ट के जरिए टीम से जोड़ा गया है। लेकिन अब सवाल है कि उन 98 खिलाड़ियों में कितने भारतीय क्रिकेटर हैं? लंका प्रीमियर लीग के छठे सीजन में विजय शंकर इकलौते भारतीय क्रिकेटर होंगे जो खेलते दिखेंगे।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है