2027 विश्व कप खेल सकते हैं भुवनेश्वर कुमार? अश्विन ने बताया वापसी का रास्ता

अक्टूबर 8, 2026

Spread the love

2027 विश्व कप खेल सकते हैं भुवनेश्वर कुमार? अश्विन ने बताया वापसी का रास्ता

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भुवनेश्वर कुमार के प्रदर्शन पर चयनकर्ताओं की नजर रहेगी।

Ravichandran Ashwin (Image credit Twitter – X)

भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की करीब चार साल बाद, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी होने जा रही है। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। 6 अक्टूबर को घोषित 16 सदस्यीय टीम में 36 वर्षीय गेंदबाज को जगह मिली। सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा।

भुवनेश्वर के चयन को 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। इस बीच, भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि अगर भुवनेश्वर न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो उनके लिए वनडे टीम के दरवाजे भी खुल सकते हैं।

अश्विन ने भुवनेश्वर को लेकर जताया भरोसा

अश्विन ने कहा कि न्यूजीलैंड दौरे पर चयनकर्ता भुवनेश्वर के प्रदर्शन पर बहुत करीब से नजर रखेंगे। अगर वह गेंद को स्विंग कराने के साथ अपनी फिटनेस भी साबित करने में सफल रहते हैं, तो उन्हें 2027 वनडे विश्व कप की टीम में शामिल करने की चर्चा शुरू हो सकती है।

अश्विन के मुताबिक, भुवनेश्वर के पास जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे गेंदबाजों के साथ भारतीय गेंदबाजी आक्रमण का हिस्सा बनने का अनुभव और क्षमता है। नई गेंद से स्विंग कराने की उनकी कला टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकती है।

भुवनेश्वर की वापसी के पीछे आईपीएल 2026 में उनका शानदार प्रदर्शन भी बड़ी वजह रहा। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 16 मैचों में 28 विकेट हासिल किए। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 7.95 रहा और उन्होंने टीम को लगातार दूसरी बार खिताब जीतने में अहम योगदान दिया।

टी20 और वनडे में शानदार रिकॉर्ड

भुवनेश्वर ने भारत के लिए 87 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 90 विकेट लिए हैं। वहीं, 121 वनडे मैचों में उनके नाम 141 विकेट हैं। नई गेंद के साथ-साथ डेथ ओवरों में गेंदबाजी करने का उनका अनुभव भारत के लिए बड़ा फायदा हो सकता है।

खैर, अब न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भुवनेश्वर का प्रदर्शन तय करेगा कि क्या वह 2027 वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम में वापसी की दावेदारी मजबूत कर पाते हैं।

ये भी पढ़ें – “वह इसके हकदार हैं”: भुवी की वापसी के बाद पूर्व KKR स्टार ने शमी के टीम इंडिया कमबैक का किया समर्थन

MCW Sports Subscribe
FC Bayern ने एशिया के iGaming ब्रांड, मेगा कैसिनो वर्ल्ड के साथ तीन साल की डील साइन की
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है