
1. Women’s World Cup 2025: इंदौर में दो ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़ करने वाला युवक गिरफ्तार
इंदौर में चल रहे महिला विश्व कप 2025 के बीच एक परेशान करने वाली घटना घटी है, जिसने महिलाओं की सुरक्षा की चिंता को उजागर कर दिया है। मध्य प्रदेश पुलिस ने आजाद नगर निवासी 28 वर्षीय अकील खान को इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई टीम की दो महिला क्रिकेटरों के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ये दोनों आठ टीमों के इस वैश्विक आयोजन के लिए एक प्रतिष्ठित होटल में ठहरी हुई थीं।
2. Women’s World Cup 2025: महिला वर्ल्ड कप में आज इंग्लैंड का सामना न्यूजीलैंड से
जारी महिला वनडे वर्ल्ड कप में आज इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम का सामना न्यूजीलैंड से होने वाला है। एक तरफ जहां इंग्लैंड ने पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है, जबकि न्यूजीलैंड टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। दोपहर 3 बजे से विशाखापत्तनम में खेले जाने वाले इस मैच न्यूजीलैंड टीम प्राइड के लिए खेलती हुई नजर आएगी।
3. NZ vs ENG: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे मैच में टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
न्यूजीलैंड दौरे पर मौजूद इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने आज से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज किया। तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच बे ओवल, माउंड मौगुनई में खेला जा रहा है। मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। केन विलियमसन की काफी समय बाद टीम में वापसी हुई है।
4. Women’s World Cup 2025: एकतरफा मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से रौंदा
जारी महिला वनडे वर्ल्ड कप का 27वां मैच साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच खेला गया। इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से जीत दर्ज की है। पहले शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 97 रनों पर रोक दिया और उसके बाद इस टारगेट को 16.5 ओवरों में 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। अलाना किंग ने 7 ओवर में 18 रन देकर 7 विकेट हासिल किए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड दिया गया।
5. Women’s World Cup 2025: भारत का आखिरी लीग मैच में सामना बांग्लादेश से
जारी महिला वनडे वर्ल्ड कप में आज भारतीय महिला टीम का सामना बांग्लादेश से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच यह मैच नवी मुंबी के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी मैदान पर खेला जाएगा। भारत ने पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है, जबकि बांग्लादेश इस मैच में सम्मान के लिए खेलती हुई नजर आएगी। तो वहीं, भारत सेमीफाइनल मैच से पहले कुछ लय हासिल करना चाहेगी।
6. श्रेयस अय्यर की इंजरी पर सामने आया बड़ा अपडेट
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे के दौरान चोटिल होने वाले भारतीय उप-कप्तान श्रेयस अय्यर की इंजरी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। हर्षित राणा की गेंद पर एलेक्स कैरी का कैच लेते समय श्रेय अय्यर की बाईं पसली में गंभीर चोट लग गया था, जिस वजह से उन्हें क्रिकेट से कम से कम तीन हफ्ते या उससे ज्यादा समय तक खेल से बाहर रहना पड़ सकता है। शुरुआती जांच में इसका पता लगा है, फाइनल रिपोर्ट अभी आना बाकी है। इसके अलावा अय्यर को हेयरलाइन फ्रैक्चर होने का भी डर है।
7. शाहिद अफरीदी के इस वर्ल्ड रिकाॅर्ड को जल्द ही तोड़ देंगे रोहित शर्मा, बनेंगे नए सिक्सर किंग
रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे मैच में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 13 चौके व 3 छक्के की मदद से 121* रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी। तो वहीं, इन तीन छक्कों के बाद रोहित वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। रोहित के वनडे में अब 349* छक्के हो गए हैं, जबकि अफरीदी ने 351 छक्के लगाए हैं। रोहित को सिर्फ तीन छक्कों की जरूरत है, शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ने के लिए।
8. अभी रिटायरमेंट के बारे में नहीं सोच रहे हैं रोहित-कोहली, सिडनी में जीत के बाद हिटमैन ने दिया इशारा
सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भारत को 9 विकेट से जीत दिलाने के बाद, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने बड़ा बयान दिया है। फैंस कयास लगा रहे थे कि दोनों इस दौरे के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। लेकिन रोहित ने पोस्ट मैच के दौरान कहा- “यहां (ऑस्ट्रेलिया) आकर खेलना हमेशा से काफी अच्छा लगता रहा है। मेरी 2008 की यादें फिर ताजा हो गईं। पता नहीं हम (रोहित और विराट) दोबारा ऑस्ट्रेलिया आएंगे या नहीं, लेकिन हम अपने क्रिकेट को इंजॉय करते हैं।”









